Live Updates
15:53 (IST) 30 Aug 2026
Entertainment Live News: ‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट फीस

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के लीड किरदारों का भी परिचय दिया है. ‘दृश्यम 3’ के जरिए अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में वापसी कर रहे हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के लिए किस स्टार ने कितनी फीस चार्ज की है. हालांकि, इन फीस के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि मेकर्स या कलाकारों की ओर से नहीं की गई है. ये केवल अनुमानित आंकड़ें हैं… पूरी खबर पढ़ें

15:32 (IST) 30 Aug 2026
Entertainment Live News: सलमान खान को लेकर ये क्या बोल गए सोनम वांगचुक?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के ‘सोनम, इट्स डन ब्रो’ वाले बयान पर सोनम वांगचुक का रिएक्शन सामने आया है. सोनम वांगचुक ने कहा, ‘मैं इसे एक हेल्दी फिलिंग की तरह लेना चाहता हूं. मजबूरियां होती होंगी सबकी. तो मैं नहीं जाना चाहूंगा. आगे-पीछे, दायें-बाएं देखना पड़ता है. जो कुछ कहता, इसकी मैं इज्जत करता हूं, बाकी मजबूरियों से तो मैं उसे नहीं कहूंगा.’ पढ़ें पूरी खबर…

14:43 (IST) 30 Aug 2026
Entertainment Live News:इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहारी-कश्मीरी मजाक पर बढ़ा BJP-कांग्रेस का पारा

इंडियाज गॉट लेटेंट के हालिया एपिसोड में समय रैना और कॉमेडियन शैरोन वर्मा के बीच बिहार और कश्मीर को लेकर कई जोक्स हुए थे. जिसपर अब बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं ने आपत्ति जताई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

14:42 (IST) 30 Aug 2026
Entertainment Live News: निक्की तंबोली ने दिया बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल को धोखा!

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल बीते दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि अब दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं अरबाज ने चीटिंग का आरोप लगाया है. वहीं, निक्की ने भी इसपर जवाब दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

14:10 (IST) 30 Aug 2026
Entertainment Live News: एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की 156 साल पुरानी हवेली पर चाचा-चाची ने किया कब्जा

बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर के चाचा-चाची समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. इस पर चंद्रचूड़ ने कहा, ‘ये बेसिकली फ्रॉड और फॉर्जरी का केस है.’ पढ़ें पूरी खबर…

12:30 (IST) 30 Aug 2026
Entertainment Live News: रेसलर द ग्रेट खली का हुआ एक्सीडेंट!

WWE स्टार द ग्रेट खली की गाड़ी का शनिवार को पानीपत टोल प्लाजा के पास एक्सीडेंट हो गया है. इस सड़क हादसे के वक्त खली कार में ही मौजूद थे. उनके साथ यह हादसा शनिवार को पानीपत टोल प्लाजा के पास हुआ. पढ़ें पूरी खबर…

11:23 (IST) 30 Aug 2026
Entertainment Live News:3 Idiots से पहले सोनम वांगचुक से नहीं मिले थे आमिर खान?

आमिर खान ने बीते दिनों एक बयान दिया था और कहा था कि वो 3 इडियट्स से पहले सोनम वांगचुक से नहीं मिले थे. इस पूरे मामले पर अब सोनम वांगचुक ने रिएक्ट किया है और कहा है कि आमिर को शायद शॉर्ट टाइम मेमोरी लॉस हुआ होगा. यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:01 (IST) 30 Aug 2026
Entertainment Live News: नोरा फतेही को होती थी जैकलीन और सुकेश के रिश्ते से जलन!

सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है, जो कि सुकेश चंद्रशेखर का बताया जा रहा है. इस लेटर में सुकेश ने दावा किया है कि नोरा उनके और जैकलीन के रिश्ते से चिढ़ा करती थी और जैकलीन से रिश्ता तोड़ने के लिए कहा करती थी. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live In Hindi: साल 2001 में रिलीज हुई दिल चाहता है बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी. इस फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और डिंपल कपाड़िया नजर आईं थी. फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था और इस मूवी को अब 25 साल पूरे हो चुके हैं. फिल्म की टीम इसी मौके पर एक बार फिर से साथ नजर आई है. हालांकि अक्षय खन्ना इस रीयूनियन में गायब रहे.

दरअसल, दिल चाहता है की 25वीं सालगिरह के मौके पर फिल्म की पूरी टीम ने मुंबई में सेलिब्रेट किया. इस मौके पर आमिर खान, सैफ अली खान, फरहान अख्तर, डिंपल कपाड़िया, सोनाली कुलकर्णी और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी भी पहुंचे थे. हालांकि इस दौरान सैफ और आमिर के साथ अहम रोल में नजर आए अक्षय खन्ना गायब दिखे. वो रीयूनियन में नहीं पहुंचे. सभी कलाकारों के रीयूनियन की तमाम तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और लोग लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं. फैंस लगातार अक्षय खन्ना को लेकर सवाल कर रहे हैं कि आखिर वो किधर है.

---विज्ञापन---

आवारापन 2 कलेक्शन

आवारापन 2 ने रिलीज के 16वें दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 32 प्रतिशत रही और कुल शोज 1150 चले. फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को थोड़ी बढ़त बनाई है.वहीं, फिल्म ने भारत में 16 दिनों में 146.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 150 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं, फिल्म ने दुनिया भर में 207.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है.

टॉक्सिक कलेक्शन

टॉक्सिक ने रिलीज के चौथे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने 24.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म की कमाई में तीसरे दिन के मुकाबले चौथे दिन हल्की गिरावट देखने को मिली है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 24.3 प्रतिशत रही और कुल शोज 17,612 चले. इस तरह से भारत में फिल्म ने चार दिनों में 190.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म भारत में 200 करोड़ कमाने के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं संडे के दिन भी फिल्म को अच्छा फायदा मिल सकता है. वहीं, दुनिया भर में इस फिल्म ने चार दिनों में 254.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

चित्रांगदा सिंह बर्थडे

आज बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का बर्थडे है. वह बॉलीवुड में तमाम बेहतरीन फिल्में कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने हजारों ख्वाहिशें ऐसी से डेब्यू किया था. इसके बाद वह ये साली जिंदगी, आई, मी और मैं, बाजार, बॉयज, सूरमा, खाकी द बंगल चैप्टर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म मातृभूमि से नो टू वॉर में नजर आएंगी. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तक कंफर्म नहीं हुई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---