Live Updates
19:07 (IST) 29 May 2025
काजोल का हाथ थामे दिखे अजय देवगन, फैंस बोले- पावर कपल...

अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी है और एवरग्रीन जोड़ियों में से एक है। काजोल की नई फिल्म मां के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भी इस जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया। कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अजय बड़े प्यार से अपनी पत्नी काजोल का हाथ थामकर उनको स्टेज से उतारते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दोनों को पावर कपल कह रहे हैं।

19:04 (IST) 29 May 2025
TRP में आगे निकला अनुपमा, तीसरे नंबर पर ये शो, जानें टॉप 5 शोज में कौन-कौन?

हर हफ्ते टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट आती है और इस हफ्ते ही बार्क टीआरपी लिस्ट आ चुकी है। टॉप 5 शोज की लिस्ट में नंबर 1 पर अनुपमा है और दूसरे पायदान पर ये रिश्ता क्या कहलाता है,तीसरे नंबर पर उड़ने की आशा और चौथे नंबर पर एडवोकेट अंजलि अवस्थी ने अपनी जगह बनाई है। पांचवे नंबर पर शो मंगल लक्ष्मी है, जिसे 2.2 रेटिंग मिली है।

18:52 (IST) 29 May 2025
Chum Darang ने Bigg Boss 18 के इस कंटेस्टेंट से तोड़ी दोस्ती! इंस्टाग्राम से मिला हिंट

बिग बॉस 18 के घर में दोस्ती की नई मिसाल देखने को मिली। इस सीजन के कई कंटेस्टेंट जिगरी यार बन गए, तो कुछ के तो प्यार के चर्चे भी हुए। मगर इस सीजन में दो लड़कियों ने एक-दूसरे से सच्ची दोस्ती निभाई थी, मगर लगता है कि शो के खत्म होने के 4 महीने बाद अब ये दोस्ती टूट गई है। दरअसल, चुम दरांग ने इंस्टाग्राम पर अपनी खास दोस्त श्रुतिका अर्जुन को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से ये चर्चा तेज हो गई है कि श्रुतिका और चुम की दोस्ती में अब दरार आ चुकी है।

18:46 (IST) 29 May 2025
पूजा हेगड़े संग स्कॉटलैंड में नई फिल्म की शूटिंग कर रहे वरुण धवन, देखें तस्वीर

पूजा हेगड़े और वरुण धवन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’की शूटिंग में बिजी हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में चल रही है, जहां से दोनों एक्टर्स की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है।

18:32 (IST) 29 May 2025
पवन सिंह की 'पॉवर स्टार' की नई रिलीज डेट रिवील

पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पॉवर स्टार’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले ये भोजपुरी फिल्म 23 मई को रिलीज होने वाली थी, मगर अब फिल्म 13 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

17:57 (IST) 29 May 2025
सोनाक्षी सिन्हा को पति जहीर इकबाल से मिला खास गिफ्ट, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों ही बॉलीवुड के क्यूट कपल हैं और शादी के बाद से तो दोनों अक्सर ही अपनी रोमांटिक फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा को उनके पति ने खास गिफ्ट दिया है, जिसकी झलक खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सोनाक्षी ने इंस्टा स्टोरी लगाई है, जिसमें वो अपने गले में पहना हुआ बटरफ्लाई नेक पीस दिखा रही हैं, जो उनको जहीर ने दिया है।

17:36 (IST) 29 May 2025
Diljit Dosanjh कब शुरू करेंगे Border 2 की शूटिंग?

सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की एंट्री हो गई है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 जून, 2025 से दिलजीत ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं और अपने पहले शेड्यूल में वो सनी के साथ सीक्वेंस शूट करेंगे।

17:09 (IST) 29 May 2025
दोस्त की शादी से वापस इंडिया लौंटी आलिया भट्ट, एयरपोर्ट से लुक हुआ वायरल

आलिया भट्ट कान्स 2025 और दोस्त की शादी अटेंड करने के बाद भारत लौंट चुकी हैं, उनका मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जींस और व्हाइट टॉप पर ब्लू जैकेट के साथ एक्ट्रेस का पीला पर्स काफी जच रहा था। इस दौरान कार में बैठने से पहले आलिया ने पैपराजी को देखकर बॉय बोला।

16:40 (IST) 29 May 2025
बर्थडे पर बिकिनी पहन पूल में मस्ती करती दिखीं Surbhi Jyoti

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और इस खास दिन को अपने पित और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रही हैं। सुरभि ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो ग्रीन कलर की बिकिनी में पूल में मस्ती कर रही हैं। सुरभि ने अपनी पूल से कई सारी फोटोज फैंस के साथ साझा की हैं, जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

16:19 (IST) 29 May 2025
बीएसएफ जवानों से मिलीं हुमा कुरैशी, तस्वीरें की शेयर

जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुचेतगढ़ के ऑक्ट्रोई जनरल एरिया में एक स्पेशल कार्यक्रम रखा था, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने खासतौर पर हिस्सा लिया। इसे इवेंट की कुछ फोटोज एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिसमें हुमा कुरैशी बीएसएफ के जवानों से मिलती नजर आ रही हैं। भारतीय सेना को सलाम करते हुए हुमा कुरैशी ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।

16:03 (IST) 29 May 2025
Netflix और JioHotstar में कांटे की टक्कर! OTT प्लेटफॉर्म्स की रेस में कौन बना नंबर 1?

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अब फिल्मों और सीरीज को दर्शक ज्यादा देखना पसंद करते हैं और कई ओटीटी प्लेटफॉर्म भी मौजूद हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर किसके हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में नंबर 1 पर है, जिसे लोग सबसे ज्यादा देखते हैं। इस रेस में नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार के बीच कांटे की टक्कर है, क्योंकि दोनों के बीच कम नंबरों का फर्क है। जहां जियो-हॉटस्टार 280 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरे नंबर पर है, वहीं 300 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ पहले नंबर पर नेटफ्लिक्स है।

15:43 (IST) 29 May 2025
न्यासा देवगन को नहीं फिल्मों में दिलचस्पी, पापा अजय देवगन ने किया रिवील

काजोल की फिल्म मां के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अजय देवगन से सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी बेटी न्यासा देवगन को इस फिल्म में लेने के बारे में सोचा है। दरअसल, इस फिल्म में काजोल एक मां के रोल में हैं, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए राक्षस का सामना करेंगी। इस सवाल पर अजय ने कहा, ‘उसे इस तरह के काम में कोई दिलचस्पी नहीं है।’

15:35 (IST) 29 May 2025
एक्स गर्लफ्रेंड बनीं Kartik Aaryan की नई हीरोइन! फिल्म के सेट वीडियो हुआ लीक

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ‘ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के सेट से एक्टर का नया वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। सामने क्लिप में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन स्टाइल से किसी ओपन कैफे से गुजर रहे हैं और वहां एक कोने वाली सीट पर उनकी हीरोइन बैठी हुई हैं। जी हां, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे हीरोइन के तौर पर नजर आने वाली हैं।

15:14 (IST) 29 May 2025
Paris में जिंदगी के मजे ले रहीं Aditi Bhatia, एक्ट्रेस ने वीडियो की शेयर

टीवी एक्ट्रेस अदिति भाटिया पेरिस में अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें वो पेरिस की सड़कों पर घूमती दिखाई दे रही हैं। वहीं इससे पहले वो अपनी फ्रांस ट्रिप की फोटोज भी शेयर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने येलो फ्लोरल ड्रेस में एक वीडियो शेयर की जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

14:44 (IST) 29 May 2025
कैसा दामाद चाहती हैं Mahima Makwana की मां, बोलीं- काला हो मगर...

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। उस इंटरव्यू में महिमा के साथ उनकी मां भी शामिल थी। इस दौरान एक्ट्रेस से उनकी शादी और पार्टनर को लेकर सवाल पूछा गया। तब महिमा की मां ने कहा, ‘मेरा दामाद काला हो मगर दिलवाला होना चाहिए।’

14:14 (IST) 29 May 2025
'बॉलीवुड मुझे भूलेगा नहीं..' लंबे समय बाद कमबैक पर बोलीं Bipasha Basu

मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं और अब उनके कमबैक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक इंटरव्यू में बिपाशा ने अपने कमबैक के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान बिपाशा ने कहा, मिस तो करती हूं,’ मेरा काम है। काम तो करूंगी। लेकिन मुझे ये पता है कि बॉलीवुड मुझे भूलेगा नहीं,मुझे छोड़कर कहीं जाने नहीं वाला है। मगर मेरा बच्चा बड़ा हो जाएगा। एक मां के लिए ये बहुत मुश्किल चीज होती है, दोनों के बीच किसे चुने। मेरे अंदर भी चलता रहता है कि क्या मुझे काम करना चाहिए, तो अब वक्त आ चुका है कि मुझे शुरू करना चाहिए।’

13:51 (IST) 29 May 2025
Salman Khan ने भांजी Alizeh के साथ किया शूट, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

सलमान खान ने अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के साथ शूट किया। वहीं एक्टर ने इसकी वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है। इसमें वो कपड़ों की एक ब्रैंड के लिए अलीजेह के साथ मॉडलिंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें अलीजेह सलमान खान की बहन अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। वहीं साल 2023 में वो ‘फर्रे’ मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं।

13:44 (IST) 29 May 2025
MAA के ट्रेलर लॉन्च में आया 'शैतान', काजोल को मिला आर माधवन का साथ

काजोल की ‘मां’ मूवी का ट्रेलर आउट हो चुका है। वहीं मूवी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आर माधवन ने अपने स्पेशल एंट्री से सबको चौंका दिया। दरअसल मुंबई में हुए ट्रेलर लॉन्च में आर माधवन भी शामिल हुए। साथ ही उन्होंने स्टेज पर आकर ऑडियंस को संबोधित भी किया। मूवी के रिलीज से पहले ही काजोल को आर माधवन का साथ मिल चुका है। वहीं बता दें ‘मां’ को भी ‘शैतान’ के मेकर्स ने ही बनाया है।

13:34 (IST) 29 May 2025
साउथ एक्टर Ravi Mohan ने पत्नी और सास पर ठोका मानहानि का केस

साउथ एक्टर रवि मोहन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी आरती सिंह और सास सुजाता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है। ये नोटिस अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में है। एक्टर का दावा है कि इस पोस्ट से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर काफी नुकसान हुआ है। साथ ही उन्होंने कानून से कड़े एक्शन की मांग की है।

13:23 (IST) 29 May 2025
Esha Deol ने बचपन की फोटो की शेयर, लिखा खूबसूरत कैप्शन

एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की फोटो शेयर की है। इसमें वो घोड़े पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘1987 में ऊटी की यादें आज भी ताजा हैं। भूरे रंग की कोमल घोड़ी ‘शांति’ और उसके देखभाल करने वाले रामू के साथ बिताए पल। मैं अक्सर शूटिंग पर माता-पिता के साथ जाती थी, घुड़सवारी करती, पहाड़ियां घूमती और रामू से जानवरों से प्यार करना सीखती।’ फैंस को उनकी इस थ्रोबैक फोटो पर काफी प्यार लुटा रहे हैं।

Entertainment: नमस्कार! स्वागत है आपका E24 के खास शो ‘Entertainment Live’ में, जहां आपको मिलती हैं बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और ग्लोबल एंटरटेनमेंट की सबसे ताजा, मसालेदार और एक्सक्लूसिव खबरें। सबसे पहले शुरू करते हैं अमिताभ बच्चन से तो सुपरस्टार ने एक बार फिर अयोध्या में सरयू नदी के पास 40 करोड़ रुपये की कीमत की जमीन खरीदी है। वहीं, बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। वह इन दिनों अपनी तेलुगू डेब्यू फिल्म They Call Him OG की शूटिंग कर रहे थे। दूसरी ओर, राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ ने महज 6 दिनों में शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इसके मुकाबले अजय देवगन की रेड 2 को रिलीज हुए लगभग एक महीना हो चुका है और फिल्म ने अपने 28वें दिन की कमाई में गिरावट दर्ज की है। इसके साथ ही आज, यानी 29 मई को इंडस्ट्री की दो फेमस एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और अनुप्रिया गोयनका अपना जन्मदिन मना रही हैं। तो जुड़िए हमारे साथ और जानिए एंटरटेनमेंट की हर हलचल, हर एक्सक्लूसिव अपडेट, सिर्फ और सिर्फ E24 के Entertainment Live पर।