Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shahrukh Khan और Ed Sheeran की जोड़ी ने लूटी लाइमलाइट, स्पेशल कोलैब पर क्या बोले फैंस?

एड शीरन ने अपने 'सफायर' गाने की बीटीएस पोस्ट शेयर की है। इसमें शाहरुख खान के साथ उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं फैंस क्या बोल रहे हैं?

बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान और अमेरिकन सिंगर एड शीरन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एड शीरन की लेटेस्ट पोस्ट में शाहरुख खान दिखाई दे रहे हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। बता दें अरिजीत सिंह के साथ एड शीरन ‘सफायर’ ट्रैक में नजर आने वाले हैं। लेकिन पोस्ट से लग रहा है कि शाहरुख खान भी उनके इस गाने का हिस्सा बने हैं। सॉन्ग के आने से पहले शीरन ने बीटीएस फोटोज और वीडियोज शेयर की है। वहीं सिंगर ने अपने भारत टूर की भी कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की। जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

यह भी पढ़ें: धीमी पड़ी Bhool Chuk Maaf की कमाई, जानें 11वें दिन Rajkummar Rao की मूवी ने कितने छापे नोट?

---विज्ञापन---

बीटीएस फोटोज और वीडियोज कीं शेयर

एड शीरन बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के साथ ‘सफायर’ गाना लेकर आ रहे हैं। हालांकि अभी इस पर काम चल रहा है। फैंस भी इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसी बीच शीरन ने कुछ बीटीएस वीडियोज और फोटोज शेयर कीं। इसमें वो हिंदी में गाना भी गाते दिख रहे हैं। साथ ही सिंगर ने अपने हाथ पर पंजाबी में टैटू भी बनाया हुआ है।

---विज्ञापन---

‘सफायर’ में शाहरुख खान का कैमियो?

वहीं एक वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसमें एड शीरन के साथ शाहरुख खान ‘सफायर’ गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इससे लग रहा है कि सफायर में शाहरुख खान भी कैमियो में नजर आ सकते हैं। । इससे फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस इस पर प्यार लुटा रहे हैं।

---विज्ञापन---

क्या बोले फैंस?

एड शीरन के पोस्ट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख के कैमियो की उम्मीद नहीं थी। मैं इस गाने के लिए बहुत तैयार हूं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कोई आश्चर्य नहीं कि यह गाना इतना मजेदार है! इसमें वाइब जरूर है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं इस गाने से बहुत प्रभावित हूं और इसके वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। बहुत मजेदार लग रहा है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘थिंकिंग आउट लाउड से लेकर थिंकिंग इन देसी तक हम सभी इसे पसंद कर रहे हैं।’

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस की मां का खौफ, इमरजेंसी में रहा दबदबा, पटौदी परिवार से कम नहीं था रुतबा

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2025 08:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola