Dhurandhar 2 Song: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) सिनेमाघरों में तूफान की तरह उतर गई है. आते ही फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया और लगातार पैसे बटोर रही है. फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी की खूब सराहना हो रही है. पूरी दुनियाभर में इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. कहानी और स्टारकास्ट के अलावा फिल्म के गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं. इस फिल्म का संगीत शाश्वत सचदेवा ने तैयार किया है. शाश्वत ने फिल्म में शामिल गानों को 90 के दशक के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग्स की धुन पर तैयार किया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म में उन्होंने 80 और 90 के दशक के गानों का बेहतरीन इस्तेमाल किया है, जिसमें उन्होंने मॉडर्न एरा का शानदार टच भी दिया है.
36 साल पुराना गाना
आज हम आपको ‘धुरंधर 2’ में इस्तेमाल किए गए एक ऐसे ही पुराने गाने के बारे में बता रहे हैं. 36 साल पुराना ये गाना आज के समय में कल्ट बन चुका है. इस गाने को सुनकर यकीनन कई आशिकों ने प्यार में बगावत कर दी होगी. इसके बोल आज भी दिल के तार जोड़ देते हैं. वहीं इस कल्ट सॉन्ग को ‘धुरंधर 2’ में एक नए वर्जन में पेश करके और भी शानदार बना दिया गया है. चलिए इस गाने के बारे में जानते हैं.
माधुरी दीक्षित और आमिर खान का गाना
हम बात कर रहे हैं 36 साल पहले रिलीज हुए ‘हम प्यार करने वाले’ गाने की, जिसने उस दौर में खूब धूम मचाई थी. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ आने के बाद ये गाना फिर से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. हालांकि, दोनों गानों को काफी अलग तरीके से फिल्माया गया है. 36 साल पुराना ये गाना फिल्म ‘दिल’ का है, जिसमें माधुरी दीक्षित और आमिर खान लीड रोल में हैं. दोनों इस गाने पर अपने माता-पिता के खिलाफ बगावत करते दिखते हैं. वहीं, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में ये गाना रणवीर सिंह के एक जबरदस्त एक्शन सीन के दौरान रैप वर्जन में बजता है.
फिल्म ‘दिल’ का ब्लॉकबस्टर गाना
‘हम प्यार करने वाले’ के ऑरिजिनल ट्रैक को उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल ने गाया था और इसका म्यूजिक आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था. ये गाना साल 1990 में आई फिल्म ‘दिल’ का है, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी, बल्कि माधुरी दीक्षित और आमिर खान की इस मूवी के गानों ने भी म्यूजिक चार्ट्स पर लंबे समय तक राज किया था. इसके बोल आज दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं.
‘धुरंधर 2’ में 36 साल पुराने गाने की धूम
वहीं ‘धुरंधर 2’ में इस गाने की चंद लाइनों के साथ म्यूजिक डायरेक्टर ने एक इंग्लिश रैप भी जोड़ा है, जिसे अमेरिकन रैपर क्वीन हार्बी (Qveen Herby) ने गाया है. गाने की लिरिक्स समीर अनजान और क्वीन हार्बी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने दिया है. रैप वर्जन के साथ ही इस गाने के ओरिजिनल टच को आप फील कर सकते हैं.