Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef के कंटेस्टेंट्स ने क्यों किया दिल खोलकर डांस? वायरल हुआ वीडियो

Celebrity MasterChef: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के कंटेस्टेंट्स की डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर किस खुशी में ये सेलेब्स डांस करते नजर आए।

---विज्ञापन---

Celebrity MasterChef: सोनी टीवी के शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। टीवी के स्टार सेलेब्स शो में कुकिंग का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं ये कंटेस्टेंट्स अपनी कुकिंग स्किल्स से जजों को इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में कंटेस्टेंट्स की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें ये कंटेस्टेंट्स दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर कंटेस्टेंट्स किस खुशी में डांस करते नजर आए?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

हाल ही में शो का एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तेजस्वी, गौरव, उषा नाडकर्णी, राजीव, अर्चना और फैसू दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले कंटेस्टेंट्स की होली स्पेशल एपिसोड की फोटोज भी वायरल हुई थी। इसमें कंटेस्टेंट्स होली एपिसोड के लिए व्हाइट कलर के कपड़े पहने नजर आए थे। वहीं अब वो फेस पर कलर लगाए डांस करते दिखाई दिए।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sacred Games एक्ट्रेस को हुआ फ्रैक्चर, फोटो शेयर कर बोलीं- 4 दिन, 4 फ्लाइट और एक…

होली मनाते दिखे कंटेस्टेंट्स

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कंटेस्टेंट्स होली एपिसोड की शूटिंग के दौरान काफी मस्ती कर रहे हैं। वहीं इस एपिसोड के लिए कंटेस्टेंट्स को स्वीट डिश भी बनानी पड़ेगी।

---विज्ञापन---

शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री

बता दें शो में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा जुल्का वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स बनकर आईं। वहीं शो से चंदन प्रभाकर और अभिजीत सावंत एलिमिनेट हो गए हैं।

शो में कौन-कौन?

शो में अभी गौरव खन्ना, दीपिका कक्कड़, आयशा जुल्का, निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी, राजीव अदतिया, कबिता सिंह और फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू बने हुए हैं। वहीं इस शो को फराह खान, रणवीर बरार और विकास खन्ना जज कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui ने रशियन से जोड़कर दिखाई Hafta Vasooli, देखें ऑडियंस की लाइव रोस्टिंग JioHotstar पर 

First published on: Feb 17, 2025 08:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola