Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Munawar Faruqui ने रशियन से जोड़कर दिखाई Hafta Vasooli, देखें ऑडियंस की लाइव रोस्टिंग JioHotstar पर 

Munawar Faruqui Hafta Vasooli Show: मुनव्वर फारूकी का नया शो हफ्ता वसूली जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुका है। शो के फनी कॉन्टेंट ने ऑडियंस को खूब हंसाया। आइए आपको भी बताते हैं शो में क्या कुछ देखने को मिला?

---विज्ञापन---

Munawar Faruqui Hafta Vasooli Show: जियोहॉटस्टार पर मुनव्वर फारूकी के नए कॉमेडी शो ‘हफ्ता वसूली’ की शुरुआत हुई है। शो में वो ऑडियंस को लाइव रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। शो में मुनव्वर का स्टैंड अप कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिला। वहीं बीच-बीच में शो के की कास्ट फनी सेगमेंट कर ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। शो के पहले एपिसोड में विवियन डीसेना और शारिब हाशमी ने दस्तक दी। शो में न्यूज सेगमेंट में रशियन को जोड़कर एक बहुत ही फनी सेगमेंट हुआ। आइए आपको भी बताते हैं शो में और क्या-क्या हुआ?

यह भी पढ़ें: Lockup में रह चुकीं Azma Fallah कौन? Spiltsvilla के बाद अब Engaged का मौका

---विज्ञापन---

मुनव्वर ने ऑडियंस को किया रोस्ट

शो की शुरुआत मुनव्वर ने स्टैंड अप कॉमेडी के साथ की। मुनव्वर शो में ऑडियंस को काफी रोस्ट करते नजर आए। उनकी एक क्लिप भी खूब वायरल हो रही है। इसमें मुनव्वर ऑडियंस में बैठी एक लड़की से उनका प्रोफेशन पूछते हैं। इस पर लड़की कहती है कि वो यूपीएससी की तैयारी कर रही है। मुनव्वर कहते हैं कि तब मैं आपको रोस्ट नहीं कर सकता अगर आप फ्यूचर में आईएएस बन गई तो मेरी क्लास लग जाएगी।

---विज्ञापन---

फनी सेगमेंट

वहीं शो का पहला फनी सेगमेंट न्यूज शो हुआ। इसमें कॉमेडियन सानंद वर्मा न्यूज एंकर दबीश कुमार बनकर फनी वे में न्यूज सुनाते नजर आए। उन्होंने रशियन से जुड़ी खबर भी सुनाई, जिस पर सब जोर-जोर से हंसते दिखे। सानंद ने कहा, ‘यूपी में एक शादी में दूल्हे के पिता ने 20 रशियन महिलाएं नचाई।’ सानंद आगे बोलते दिखे, ‘इसके बाद रशिया ने बदला लिया और रशियन शादी में 21 बलिया की डांसर बुलाईं, जो लड़के निकले।’ सानंद के इस फनी सेगमेंट ने ऑडियंस को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया।

शो के दो एपिसोड रिलीज

शो में पहले एपिसोड में विवियन डीसेना और शारिब हाशमी ने भी एंट्री की और दोनों अपने लाइफ के फनी किस्से सुनाते नजर आए। वहीं शो के दो एपिसोड्स जारी कर दिए गए हैं। दूसरे एपिसोड में साकिब सलीम नजर आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Chhaava OTT Release: Vicky Rashmika की छावा किस ओटीटी पर कब होगी रिलीज?

First published on: Feb 16, 2025 12:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola