---विज्ञापन---

Sunny Deol ‘बॉर्डर 2’ के बाद इन फिल्मों में आएंगे नजर, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर

Sunny Deol Movies: सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गरजने को तैयार हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का जबरदस्त टीजर रिलीज हुआ है. ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. इसके अलावा भी कई फिल्मों में सनी देओल अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं.

border 2

Sunny Deol Movies: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में फिल्म टीजर रिलीज हुआ है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और मेधा राणा जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल इन फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं. चलिए उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं.

गबरू

बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल ‘गबरू’ की एक फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ सिमरन, प्रीत कमानी, दर्शन जरीवाला और निशु दीक्षित नजर आएंगे. इस फिल्म का पोस्टर भी जारी हो चुका है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 13 मार्च 2026 को रिलीज होनी है.

---विज्ञापन---

लाहौर 1947

वॉर ड्रामा फिल्मों के धुरंधर सनी देओल जल्द ही ‘लाहौर 1947’ नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में सनी के साथ प्रिटी जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी नजर आएंगे. इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल की दहाड़ सुनने को मिलेगी. ये फिल्म 1947 के दौर की पृष्ठभूमि पर बेस्ड होगी. इसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं.

इक्का

सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में एक नाम ‘इक्का’ का भी है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्शन से भरपूर इस फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है. इसे सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना और संजीदा शेख भी लीड रोल मेव दिखने वाले हैं. ऐसे में हर किसी को इस फिल्म के रिलीज डेट का इंतजार है.

रामायणम पार्ट

दीपावली 2026 में बॉक्स ऑफिस पर आ रही फिल्म ‘रामायणम’ में सनी देओल हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी खूब वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि ये बॉलीवुड की अबतक की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है. इसमें रणबीर कपूर श्री राम, साई पल्लवी माता सीता और साउथ सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे.


First published on: Dec 16, 2025 03:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.