Saturday, 6 September, 2025
TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

बॉलीवुड का वो पॉपुलर विलेन, जिसने 5 बार की शादी, मौत के बाद 3 दिन तक नहीं मिली लाश

Bollywood Popular Villain: 80 और 90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर खलनायक के रूप में राज करने वाले इस एक्टर का अंत बहुत ही ज्यादा दर्दनाक और भयानक हुआ। 5 बार शादी करने के बाद भी एक्टर अपने आखिरी समय में अकेला था।

Bollywood Popular Villain

Bollywood Popular Villain: फिल्मों को बेहतर बनाने के लिए जितनी ज्यादा जरूरत एक अच्छे हीरो की होती है, उतनी ही ज्यादा एक बुरे विलेन की भी होती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो अपने खलनायक वाले किरदार के लिए पॉपुलर हैं। ऐसा ही एक एक्टर 80 और 90 के दशक में था, जिसे उसके विलेन कैरेक्टर ने लोगों के बीच फेमस किया था। सिल्वर स्क्रीन पर खलनायक के रूप में राज करने वाले इस एक्टर ने 5 बार शादी की थी। लेकिन इसके बाद भी उनके आखिरी में कोई उनके साथ नहीं था; उनके निधन के 3 दिन बाद लोगों को उनका शव मिला। हम बात कर रहे हैं एक्टर महेश आनंद की।

सौतेले भाई ने दिया धोखा

अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने वाले महेश आनंद की एक्टिंग काफी सफल थी। लेकिन इसके बाद भी उनके जीवन का आखिरी समय गरीबी, गुमनामी और अकेलेपन में बीता था। कुछ साल पहले उन्होंने अपना ये दुख सोशल मीडिया पर बयां किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके सौतेले भाई ने उन्हें धोखा दिया और उनके परिवार ने उन्हें छोड़ दिया।

5 बार की शादी

महेश आनंद ने अपने जीवन में 5 बार शादी की और 12 लड़कियों के साथ सीरियस रिलेशनशिप में रहे। उन्होंने पहली शादी एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन बरखा रॉय से की थी। दूसरी शादी उन्होंने पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डिसूजा से की, इसके बाद दोनों का तलाक हो गया। फिर साल 1999 में महेश ने मधु मल्होत्रा के साथ शादी की, ये शादी भी नहीं टिक पाई। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस उषा बचानी से शादी की, कुछ ही समय बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने 5वीं शादी लाना नाम की एक रूसी महिला से की। दोनों का ये रिश्ता कैसे टूटा इसकी कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: क्या है Inspector Zende और Charles Shobhraj की कहानी? कहां है Netflix की फिल्म के दोनों किरदार

3 दिन बाद मिला शव

वहीं, साल 2019 में महेश का निधन हो गया। खबरों के अनुसार, निधन के 3 दिन बाद उनका शव मिला। शव एक सोफे पर था और उनके बगल में खाने की एक प्लेट और शराब की एक बोतल रखी थी। उनकी मौत का कोई सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

First published on: Sep 06, 2025 02:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.