---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: दूसरे ही दिन बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट, दो नाम चौंकाने वाले

Bigg Boss 19 Nomination: बिग बॉस 19 में पहले हफ्ते के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया होने वाली है। मेकर्स ने प्रोमो रिलीज कर दिया है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं।

Bigg Boss 19 Nomination
Photo Credit- Instagram

Bigg Boss 19 Nomination: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है। पहले दिन बिग बॉस ने सभी 16 कंटेस्टेंट्स पर बम फोड़ते हुए उन्हें एक सदस्य को नॉमिनेट करने की जिम्मेदारी सौंप दी थी। अब दूसरे दिन घरवालों के बीच में नॉमिनेशन प्रोसेस रखा गया। इंटरेस्टिंग बात ये है कि दूसरे ही दिन घर से बेघर होने के लिए 7 घरवालों को नॉमिनेट होना पड़ा है। इसमें दो सदस्यों के नाम काफी शॉकिंग हैं। आइए जानते हैं…

घरवालों के बीच हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया

बिग बॉस 19 के मेकर्स ने शो से जुड़ा प्रोमो जारी किया है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि सभी घरवाले असेंबली रूम में बैठे हैं। उनके बीच में नॉमिनेशन की प्रक्रिया की जा रही है। बिग बॉस 19वें सीजन के पहले नॉमिनेशन के बारे में बताते हैं। इसी के साथ बारी-बारी से सभी कंटेस्टेंट्स को नाम लेने के लिए कहा जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के पिछले सभी सीजन में कौन-कौन रह चुका रनर-अप? देखें पूरी लिस्ट

घर से बेघर होने के लिए 7 लोग नॉमिनेट

BB Tak की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 से बेघर होने के लिए इस हफ्ते 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं। इसमें अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नतालिया जानोसजेक और प्रणीत मोरे के नाम शामिल हैं।

गौरव और अवेज के बीच में हुई तू तू-मैं मैं

नॉमिनेशन में दो नाम काफी चौंकाने वाले हैं, जो गौरव खन्ना और प्रणीत मोरे हैं। जाहिर है कि गौरव पहले दिन से घर में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वहीं कॉमेडियन प्रणीत मोरे भी काफी एक्टिव हैं। ऐसे में जब अवेज दरबार ने गौरव को नॉमिनेट किया जो एक्टर भड़क गए। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि गौरव काफी नाराज हो जाते हैं और उनकी अवेज से तू तू-मैं मैं होने लगती है। इसके बाद अवेज दरबार काफी इमोशनल हो जाते हैं।

First published on: Aug 26, 2025 03:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.