Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 Finale में पहले बेघर हुईं ये कंटेस्टेंट! जानें कौन बने Top 5

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 का विनर कौन होगा, इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिनाले से पहला इविक्शन हो गया है और शो को अपने टॉप 5 मिल गए हैं। आइए बताते हैं कि किस कंटेस्टेंट के बेघर होने की खबर सामने आई हैं।

---विज्ञापन---

BB 18
BB 18 file photo

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 के विनर को लेकर चर्चा तेज हो गई है, बस चंद मिनटों में ही विजेता का चेहरा साफ हो जाएगा। विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और चुम दरांग, रजत दलाल टॉप 6 फाइनलिस्ट बने हैं और अब इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता कटने वाला है। बिग बॉस 18 के टॉप 5 कंटेस्टेंट कौन होंगे, यह जानने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं।  बिग बॉस 18 को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं, क्योंकि एक कंटेस्टेंट बेघर हो गया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 क्लोजिंग ट्रेंड्स में विनर कौन? टॉप 2 बने ये कंटेस्टेंट?

---विज्ञापन---

फिनाले से पहले बेघर होगा ये कंटेस्टेंट!

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है और इस सीजन से ईशा सिंह का इविक्शन हो गया है। बिग बॉस 18 के फिनाले से सबसे पहले ईशा सिंह बेघर हो गई हैं, टॉप 5 में ईशा हिस्सा नहीं बन पाई हैं। ईशा सिंह के इविक्शन से उनके फैंस काफी दुखी हो गए हैं, जो उनका विनर बनता देखना चाहते थे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ताजा रैंकिंग लिस्ट से किसका नाम गायब

बिग बॉस के फैन पेज #BiggBoss_Tak पर लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट आ गई है। फिनाले से  महज कुछ घंटे पहले ताजा और आखिरी रैंकिंग लिस्ट आ गई है जिसमें बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इस लिस्ट में रजत दलाल और विवियन डीसेना टॉप 2 पॉजिशन पर हैं और करणवीर मेहरा नंबर 3 पर तो उनकी सबसे अच्छी दोस्त चुम दरांग चौथे नंबर पर हैं। इसके अलावा आखिरी पॉजिशन पर अविनाश मिश्रा हैं और इस लिस्ट से ईशा सिंह का नाम गायब है। अब फिनाले में भी यह रैंकिग काफी सही साबित हुई है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Eisha Singh की 5 कमियां, जो Bigg Boss 18 से कराएंगी बेघर

First published on: Jan 19, 2025 05:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola