---विज्ञापन---

32 की उम्र में एक्ट्रेस ने करवाए एग्स फ्रीज, बोली- मुझे हर दिन इंजेक्शन लग रहे थे

एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवाए हैं. इस दौरान एक्ट्रेस को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा.

Akansha Ranjan Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा शेयर किया, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया. दरसल आकांक्षा ने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं. इसके बारे में खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया. उन्होंने बताया कि ये फैसला लेना और इस प्रोसेस से गुजरना उनके लिए कितना भावनात्मक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहा.

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आकांक्षा रंजन कपूर ने लिखा, “मैंने एक दिन पहले अपने एग्स फ्रीज करवाए हैं. शुरुआत में मैं इस बात का खुलासा नहीं करना चाहती थी, लेकिन महिला दिवस के दिन मुझे लगा कि यह अनुभव साझा करना जरूरी है, क्योंकि इससे महिलाओं के शरीर की ताकत और अद्भुत क्षमता को समझा जा सकता है.”

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने करवाए एग्स फ्रीज

आगे आकांक्षा ने कहा, “पिछले दो हफ्ते मेरे लिए बेहद कठिन और थकाने वाले रहे. इस दौरान मुझे हर दिन इंजेक्शन लगवाने पड़े. हार्मोन में लगातार बदलाव हो रहे थे, जिसकी वजह से शरीर में सूजन और कई तरह की परेशानियां भी महसूस हुईं. इसके अलावा बार-बार जांच करवानी पड़ी, कई दवाइयां लेनी पड़ीं और अंत में एक छोटी सर्जरी भी करानी पड़ी.”

एक्ट्रेस ने एग्स फ्रीज करवाने के प्रोसेस के बारे में कहा, “यह पूरा अनुभव आसान नहीं था, लेकिन इससे मुझे यह महसूस हुआ कि महिलाओं का शरीर कितना मजबूत होता है.” “मैं इस प्रोसेस के बाद धीरे-धीरे अपनी नॉर्मल रुटीन में लौटने की कोशिश कर रही हूं, हालांकि मैं केवल अपने बिल्डिंग के आसपास करीब बीस मिनट ही चल पाई हूं, लेकिन यह मेरे लिए काफी था. शरीर अभी-अभी एक बड़ी प्रोसेस से गुजरा है, इसलिए खुद को समय देना जरूरी है और यह छोटा कदम भी मुझे बड़ी अचीवमेंट जैसा लगा.”

First published on: Mar 08, 2026 10:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.