Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shefali Jariwala Death के बाद पहली बार स्पॉट हुए पति पराग त्यागी, जानें किस हालत में दिखे एक्टर

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी पहली बार स्पॉट हुए हैं। आइए देखते हैं कि पत्नी के जाने के बाद किस हाल में दिखे एक्टर?

---विज्ञापन---

Shefali Jariwala Death
Shefali Jariwala Death

‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरिवाल का 27 जून के निधन हो गया और 28 जून की शाम तक उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान उनके पति बदहवास हालत में खुद को संभालते हुए नजर आए। पत्नी के जाने से वह पूरी तरह से टूट गए हैं। एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार के दौरान के कई ऐसे वीडियोज वायरल हो रहे जिसमें पराग अपनी पत्ती पर आखिर बार प्यार लुटाते नजर आए। अब शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी पहली बार स्पॉट हुए हैं। आइए आपको बताते हैं कि वह किस हाल में नजर आए हैं।

किस हाल में स्पॉट हुए पराग त्यागी?

पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन से पूरी तरह टूटे हुए पराग त्यागी खुद को संभालने की कोशिश में लगे हुए हैं। एक्टेस के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन वह पहली बार अपनी बिल्डिंग के नीचे दिखाई दिए हैं। हाथ में बिसलेरी की बोतल से पानी पीते हुए और एक हाथ में कार की चाभी पकड़े हैं। वह अपने पास को लोगों से  कुछ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं फिर वह बिल्डिंग के गर्ड के पास जाकर कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके आंखों में आंसू थे और चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

---विज्ञापन---

क्या बोले फैंस?

पत्नी शेफाली जरीवाला के जाने के बाद पराग त्यागी को पहली बार स्पॉट किए गए वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट करके उनका हाल ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘इस बंदे के लिए दिल से बुरा लग रहा है’ दूसरे ने लिखा,’इनकी हिम्मत को सलाम’ वहीं एक और यूजर ने लिखा,’खोए-खोए से लग रहे हैं’ इसी तरह के तमाम कमेंट पराग के वीडियो पर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FILMYGYAN VIDEOS (@filmygyanvideos)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार से कैसा जुड़ा सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन? जानकारी रिवील

---विज्ञापन---

जिगर का टुकड़ा थीं शेफाली

बता दें कि शेफाली जरीवाला के जाने से पराग को बेसुध हालत में देखा गया। वह एकदम अंदर से टूट गए हैं। आखिरी बार पराग ने शेफाली को उनकी अर्थी पर ही बच्चों की तरह उनका माथा सहलाया फिर किस किया। इसके बाद उनको फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया। पराग अपनी पत्नी पर जान छिड़कते थे, कई इंटरव्यूज में उन्होंने बताया था कि उन्हें लगता है कि शेफाली संग उनका पिछले जन्म का नाता है। इसके साथ उन्होंने पत्नी को अपना घर भी बताया था।

यह भी पढ़ें: करोड़ों की दौलत छोड़ गईं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, अब कौन बनेगा वारिस?

---विज्ञापन---
First published on: Jun 29, 2025 12:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola