Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

करोड़ों की दौलत छोड़ गईं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, अब कौन बनेगा वारिस?

शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से इंडस्ट्री से लेकर उनके परिवार के लोग टूट गए हैं। अब सवाल है कि उनकी संपत्ती का अगला वारिस कौन होगा...

---विज्ञापन---

Shefali Jariwala death
Shefali Jariwala death

‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को अचानक निधन ने इंडस्ट्री में सभी को दुखी और हैरान कर दिया है। सिर्फ 42 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें पति पराग त्यागी और उनकी मां पूरी तरह टूटे नजर आए।एक्ट्रेस अपने पीछे सिर्फ यादें नहीं बल्कि करोड़ो रुपये की संपत्ति भी छोड़कर गई हैं। एक्ट्रेस के कोई बच्चे नहीं थे, इसलिए अब सवाल उठ रहा है कि उनकी संपत्ती का वारिस कौन होगा। कानूनी नियम क्या तय करेंगे। क्या पति पराग त्यागी को पूरी संपत्ति मिलेगी या कानूनी दावेदारी में किसी और का नाम सामने आएगा।

कितनी संपत्ती छोड़ गई शेफाली?

शेफाली जरीवाला भले ही फिल्मों में ज्यादा नहीं नजर आई हैं, लेकिन टीवी रियलिटी शोज और इवेंट्स में उनकी डिमांड हमेशा से बनी रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 8.5 करोड़ रुपये थी। वो एक परफॉर्मेंस के लिए 10 से 25 लाख रुपये तक चार्ज करती थीं। सोशल मीडिया से भी उनकी अच्छी कमाई होती थी, जहां लाखों फॉलोअर्स के जरिए ब्रांड डील्स और प्रमोशन्स चलते थे।

---विज्ञापन---

‘बिग बॉस’ की हाई पेड कंटेस्टेंट थीं शेफाली जरीवाला

शेफाली ने ‘बिग बॉस 13’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को तौर पर एंट्री ली थी। पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें एक हफ्ते के लिए 7.5 लाख रुपये फीस दी जाती थी। इस फीस के मामले में उन्होंने शहनाज गिल, हिमांशी खुराना और पारस छाबड़ा जैसे कई कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया था। वह बिग  बॉस के 13वें सीजन में हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल थीं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Shefali Jariwala 🧿 (@shefalijariwala)

---विज्ञापन---

 

कौन बनेगा एक्ट्रेस की करोड़ों की संपत्ति का वारिस?

शेफाली की दो शादियां हुई थीं, पहली शादी साल 2004 में मीत ब्रोज के हरमीत सिंह से हुई, लेकिन कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। साल 2014 में उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी से दोबारा शादी कर ली थी, लेकिन उनका कोई भी बच्चा नहीं था। ऐसे में संपत्ति का कानूनी उत्तराधिकारी कौन होगा, इस पर चर्चा शुरू हो चुकी है। कानूनी तौर पर पति पराग त्यागी को संपत्ति का पहला हकदार माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  The Traitors से निकलने के बाद अंशुला कपूर को कराना पड़ गया इलाज? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

क्या कहता है कानून?

भारतीय उत्तराधिकार कानून के अनुसार, यदि किसी महिला की मृत्यु होती है और उसके कोई संतान नहीं है, तो उसकी संपत्ति का वारिस पति होता है। अगर माता-पिता जीवित हों, तो वो भी दावेदार बन सकते हैं। यदि संपत्ति महिला को उसके माता-पिता से विरासत में मिली हो, तो वह उनके उत्तराधिकारियों को भी जा सकती है। लेकिन शेफाली की स्थिति को देखते हुए, पति पराग ही सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। अब देखना होगा कि कानूनी तौर पर एक्ट्रेस की संपत्ती को किसी सौंपा जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या दवा-इंजेक्शन का साइड इफेक्ट बना शेफाली जरीवाला की मौत की वजह? पुलिस और फोरेंसिक जांच में जुटी

First published on: Jun 29, 2025 10:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola