Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: रश्मिका-विजय की शादी, 4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में सात फेरे लेने जा रहे हैं. आज फिल्मी दुनिया के सितारे शाहिद कपूर और उर्वशी रौतेला का जन्मदिन है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE: साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में सात फेरे लेने जा रहे हैं. फिल्मी दुनिया ने आज इन्हीं कपल्स की चर्चा हो रही है. दोनों एक ही दिन में तेलुगू और कोडावा दोनों रीति-रिवाजों से शादी रचाएंगे. शादी के मुख्य इवेंट में सिर्फ परिवार और करीबी मित्र ही शामिल होंगे, लेकिन इसके जश्न की शुरुआत पहले ही हो चुकी है. बताया जा रहा है कि 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा में शादी के बाद भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.

शाहिद कपूर का आज जन्मदिन

आज बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर जा जन्मदिन है. इन दिनों शाहिद अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. सालों से इंडस्ट्री में छाए शाहिद कपूर ने अपने अलग-अलग किरदारों से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती की आज बर्थ एनिवर्सरी है. बहुत ही कम उम्र में सुपरस्टार बनी दिव्या भारती की दीवानगी आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है. अपने मात्र 3 साल के फिल्मी करियर में दिव्या भारती ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं. साल 1993 में अपने घर की बालकनी से गिरकर अचानक एक्ट्रेस की मौत हो गई. उस समय दिव्या मात्र 19 साल की थीं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

09:26 (IST) 25 Feb 2026
Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर का जन्मदिन आज

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. शाहिद इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद की जा रही है. अपने करियर में शाहिद अबतक हर तरह के रोल निभा चुके हैं और लगातार फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं.

https://www.instagram.com/p/DVBf7QVDYlV/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:19 (IST) 25 Feb 2026
Divya Bharti Birth Anniversary: लगातार दी 21 हिट फिल्में देने वाली हीरोइन, 19 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

90s के दशक में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपना जलवा दिखाया, लेकिन इस एक्ट्रेस की बात ही अलग थी. मात्र 3 साल के फिल्मी करियर में इस अदाकारा ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दे डाली थीं. लगातार 21 हिट फिल्में देकर इस हसीना ने अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया. लेकिन महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चली...पूरी खबर पढ़ें

09:15 (IST) 25 Feb 2026
Border 2 Box Office: सनी देओल की बॉर्डर 2 ने 33वें दिन कमाए इतने रुपये

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 काफी पसंद की गई. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन-वार ड्रामा फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आए. फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया, यही कारण है कि फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. ये फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर की सीक्वल है. बॉर्डर 2 अबतक अपने रिलीज के 33 दिन पूरे कर लिए हैं. इन 33 दिनों में फिल्म ने शानदार कमाई की है...पूरी खबर पढ़ें

First published on: Feb 25, 2026 08:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.