Aankhon Ki Gustaakhiyan X Review: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ये शनाया के करियर की डेब्यू मूवी है। वहीं फैंस को विक्रांत और शनाया की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। सोशल मीडिया पर भी इनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है। लंबे समय से इंतजार करवाने के बाद अब फाइनली बड़ी स्क्रीन पर शनाया दिख चुकी हैं। वहीं रिलीज के बाद अब मूवी के रिव्यू भी सामने आ गए हैं। इसके रिव्यू मिले-जुले सामने आ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं मूवी देखकर पब्लिक क्या कुछ बोल रही है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 से पहले देखें इसी थीम वाला शो, मिलेगा भरपूर ड्रामा; कहां और कब होगा स्ट्रीम?
क्या बोल रहीं पब्लिक?
सोशल मीडिया पर मूवी देखकर ऑडियंस अपने व्यूज शेयर कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘नेपो किड शनाया कपूर की फिल्म में आपका स्वागत है। ये एक बोरिंग रोमांटिक फिल्म है। मूवी को देखकर बिल्कुल भी मजा नहीं आया है। इसे आप छोड़ दें। मूवी को स्टार देने की बात कहूं तो इसे मैं 1 स्टार देता हूं।’
First Review #AankhonKiGustaakhiyan from Censor Board ! Welcome to movies 🎬 Nepo Kid #ShanayaKapoor. Worst performance by her. A Boring 😴 Romantic flick all the way. Why producers waste money on stupid scripts. Skip it ! #VikrantMassey u look horrible.
1 🌟/5 pic.twitter.com/df6NVJl2Qd
— Umair Sandhu (@UmairSandu) July 10, 2025
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आंखों की गुस्ताखियां एक विजुअली ब्यूटिफुल फिल्म है। जिसमें विक्रांत मैसी की परफॉर्मेंस दिल को छू लेती है। रोमांस और इमोशन का अच्छा बैलेंस है, लेकिन स्क्रीनप्ले थोड़ा प्रीडिक्टेबल लगता है। वहीं कुछ सीन्स को बिन फालतू में खींचा गया है। विक्रांत मैसी की परफॉर्मेंस की वजह से इस मूवी को आप देख सकते हैं। इसे 3.5 रेटिंग मिलते हैं।’
Aankhon Ki Gustakhiyan” एक visually beautiful फिल्म है, जिसमें Vikrant Massey की performance दिल छू जाती है।
Romance और emotions का अच्छा balance है, लेकिन screenplay थोड़ा predictable है और कुछ scenes unnecessarily dragged लगते हैं। 📊 Rating: 3.5/5 ⭐🟢 Highlights:
Vikrant… pic.twitter.com/VyMis6XmL6— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) July 11, 2025
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये एक बेहतरीन फिल्म है। प्यार की एक ताजा गर्माहट है जो देखने में बेहद खूबसूरत है। वहीं सिनेमैटोग्राफी फिल्म की खासियत है। विक्रांत मैसी ने हमेशा की तरह बेहतरीन काम किया है। शनाया कपूर की बात करें तो उन्होंने अपनी पहली फिल्म में अच्छा काम किया है। वो आगे भी अपनी एक्टिंग को और अच्छा कर सकेंगी। कहानी भी ठीक-ठाक है ना बुरी है और ना ही असाधारण। इस मूवी को आप जरूर देखें।
#AankhonKiGustaakhiyanReview: A DECENT AFFAIR.
Rating: 3*/5 ⭐⭐⭐ #AankhonKiGustaakhiyan is a fresh warmth of love which is visually beautiful. Cinematography is the USP of the film. #VikrantMassey have done a great job as always. The Debutante
About #ShanayaKapoor,… pic.twitter.com/fkBoUjOP26
— Suryakant Dholakhandi (@maadalaadlahere) July 11, 2025
मूवी की कास्ट
शनाया कपूर की ये डेब्यू मूवी है और स्क्रीन पर देखकर फैंस उन्हें पसंद कर रहे हैं। वहीं विक्रांत मैसी के साथ शनाया की जोड़ी को भी पसंद किया जा रहा है। इनकी केमिस्ट्री पर फैंस अच्छा रिएक्ट कर रहे हैं। इस मूवी को संतोष सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं शनाया और विक्रांत के साथ-साथ मूवी में जैन खान दुर्रानी भी लीड रोल में हैं।
यह भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustaakhiyan की बॉक्स ऑफिस पर कैसी होगी शुरुआत? ओपनिंग पर टिकी सबकी निगाहें