---विज्ञापन---

आमिर खान की फिल्म ‘रंगीला’ ने पूरे किए 30 साल, उर्मिला मातोंडकर ने कुछ इस तरह मनाया जश्न

Rangeela Completed 30 Years: आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'रंगीला' को रिलीज हुए पूरे 30 साल हो गए है। ये फिल्म उस वक्त पर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह मनाया जश्न और कहा ग्रैंड सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ। आइए आपको देते हैं इसकी पूरी जानकारी...

---विज्ञापन---

Rangeela Completed 30 Years: राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रंगीला’ 8 सितंबर 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आज 30 साल पूरे किए हैं। इस बात का जश्न इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कुछ तरह मनाया की दर्शकों का दिल जीत लिया। दरअसल उर्मिला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो फिल्म के आइकोनिक सॉन्ग ‘रंगीला रे’ पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं और जिस तरह से वो झूमती नजर आ रही हैं इससे उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में एक प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया…

कैप्शन में क्या लिखा?

उर्मिला मातोंडकर ने अपनी वीडियो के कैप्शन में लिखा कि रंगीला कभी भी सिर्फ एक फिल्म नहीं थी बल्कि एक इमोशन थी और आज भी है। फिल्म का हर सीन हमारे चेहरे पर एक छोटे बच्चों जैसी मुस्कान ले आता है और हमें एक ऐसी दुनिया में ले जाता है। एक ऐसी दुनिया जहां मासूमियत है। इस फिल्म का हर गाना सिर्फ एक गाना नहीं है बल्कि नवरस का उत्सव है। इसके साथ ही वो लिखती हैं कि आज से तीस साल पहले ‘रंगीला’ ने हम सभी के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई थी। आगे उर्मिला अपने चाहने वालों का थैंक यू कहती हैं और उनकी जर्नी में उनके फैंस का प्यार और सपोर्ट उनके लिए बहुत मायने रखता है। अंत में वो लिखती हैं चीयर्स टू लव, लाइफ एंड लाफ्टर, हो जा रंगीला रे…। इस वीडियो पर उनके फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।  

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 23 साल की एक्ट्रेस ने बचपन में देखा पेरेंट्स का तलाक, मां से अलग जी रही लैविश जिंदगी

फिल्म में और कौन कौन हैं शामिल?

फिल्म ‘रंगीला’ में आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर के अलावा जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर,रीमा लागू ,अवतार गिल, अच्युत पोतदार जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इस फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मेनस्ट्रीम सेक्शन में प्रदर्शित किया गया। फिल्म के साथ इसके गाने भी सदाबहार है इसमें ‘तन्हा तन्हा’, ‘रंगीला रे’ जैसे गाने शामिल हैं। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बेटे की मौत के बाद पूरी तरह टूट गए थे एक्टर, खत्म हो गई थी जीना की इच्छा, सालों बाद खोला राज

First published on: Sep 08, 2025 06:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola