---विज्ञापन---

Aadar Jain की शादी की अनदेखी फोटोज वायरल, Ranbir-Alia और Kareena के लुक्स ने फिर बटोरी वाहवाही

कपूर खानदान की शाही शादी में से एक अदार जैन की भी शादी रही। साल की शुरुआत में हुई अदार की शादी की अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और करीना कपूर के लुक्स की फिर से वाहवाही हो रही है।

Photo Credit- Instagram

अदार जैन और अलेखा आडवाणी की शादी को 4 महीने पूरे हो गए हैं। ये शादी कपूर खानदान की शाही शादियों में से एक रही। कई फिल्मी सितारों के साथ-साथ अंबानी परिवार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहीं अब शादी की अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर और करीना कपूर के लुक्स ने एक बार फिर वाहवाही बटोरी। फोटोज में पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। वहीं आलिया और करीना के लुक्स ने तो शादी में चार चांद लगा दिए थे।

यह भी पढ़ें: ‘कोई मजबूर नहीं…’, Deepika Padukone के 8 घंटे शिफ्ट वाले बयान पर क्या बोले Rana Daggubati?

करीना कपूर ने बटोरी सुर्खियां

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में से एक में करीना कपूर दूल्हा और दुल्हन के साथ पोज करती नजर आ रही हैं। इसमें वो मांग में सिंदूर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। साथ ही लाल साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके साथ फोटो में रिद्धिमा कपूर साहनी कपूर भी नजर आ रही हैं।

आलिया-रणबीर की भी हुई वाहवाही

वहीं दूसरी फोटो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने लुक से वाहवाही बटोर ली। इसमें कपल साथ में पोज करता नजर आ रहा है। जहां रणबीर कपूर ने हरे रंग की शेरवानी और आइवरी पजामा में नजर आए तो वहीं दूसरी ओर आलिया बेज रंग की साड़ी में विंटेज लुक देती नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस दौरान रेट्रो लुक कैरी किया था। मिनिमल ग्लैम लुक के साथ एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगीं। साथ में कपल खूब जचे।

शादी में ये सितारे हुए थे शामिल

बता दें आदर और अलेखा की शादी इस साल की शुरुआत में हुई थी। इसमें पूरा कपूर खानदान साथ देखा गया था। शादी में सैफ अली खान, नीतू कपूर, बबीता कपूर, रणधीर कपूर और रीमा जैन भी शामिल हुए थे। वहीं इनके साथ-साथ बॉलीवुड के खास सितारे भी दिखाई दिए। जिसमें अनन्या पांडे, सुहाना खान, गौरी खान, रेखा और अनिल कपूर नजर आए। साथ ही टीना अंबानी, अनिल अंबानी, श्लोका और आकाश अंबानी ने भी इस शादी में शामिल हो चार चांद लगा दिए थे।

यह भी पढ़ें: Housefull 5 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई? Thug Life का भी जान लें हाल

First published on: Jun 08, 2025 07:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.