YouTube Free Film ‘Tantra’: आज के डिजिटल जमाने ने फिल्मों की सीमाओं को बढ़ा दिया है। आज के जमाने में बस फिल्म का असली हीरो उसकी कहानी है। इस वजह से जो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाती हैं, वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाती हैं। ऐसी एक फिल्म YouTube पर रिलीज हुई है, जिसकी कहानी और कॉन्सेप्ट की वजह काफी दमदार है। ये तंत्र विद्या, तंत्र साधना और शैतानी शक्तियों की कहानी को स्क्रीन पर उतारती हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘तंत्र’ की जो कुछ दिनों पहले ही YouTube पर रिलीज हुई है। चलिए जानते हैं कि ये फिल्म कैसी है।
क्या है फिल्म की कहानी?
कुछ दिनों पहले ही YouTube पर रिलीज होने वाली ‘तंत्र’ को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी रेखा (अनन्या नागल्ला) नाम की एक कॉलेज जाने वाली लड़की के ईर्द-गिर्द घूमती है। जिसके ऊपर बुरी शक्तियों का साया है। रेखा गांव के एक लड़के से प्यार करती है, जिसके मामा एक पूर्व तांत्रिक हैं। लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, रेखा के ऊपर बुरी शक्तियों का दबाव बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से उसे आत्माएं दिखाई देने लगती हैं।
फिल्म के अंदर ट्विस्ट
इसी बीच फिल्म में एक तांत्रिक की एंट्री होती है, जो शैतान की देवी को रेखा की बलि चढ़ाना चाहता है। इसके बाद ही फिल्म की कहानी में एक नया ट्विस्ट आता है, जो आपको भी हैरान कर देगा। फिल्म का ये ट्विस्ट रेखा के जन्म से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें: Sridevi के वो 4 आइकॉनिक रोल, जिसने फैंस के दिलों को जीता
कहां देख सकते हैं फिल्म
1 घंटे 30 मिनट की ये फिल्म आपको एक सेकेंड के लिए भी बोर नहीं होने देगी। इस फिल्म की कहानी का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि। 4 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हुए हैं। आप इस फिल्म को AD-WISE MEDIA ACTION MOVIEPLEX के YouTube चैनल पर देख सकते हैं।