With Love vs Vadh 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Vadh 2’ सिनेमाघरों रिलीज हो गई है. इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दिन पहला दिन भी पूरा कर लिया. नीना गुप्ता की इस फिल्म के साथ एक तमिल फिल्म भी रिलीज हुई, जिसके नाम ‘With Love’ है. इन दोनों मूवीज का कल बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन था. चलिए जानते है कि ऑपनिंग डे पर इन दोनों फिल्मों से किसने बाजी मारी है?
‘Vadh 2’ के पहले दिन की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Vadh 2’ ने पहले दिन सिर्फ 0.50 करोड़ यानी 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. ये आंकड़े चिल्ला-चिल्ला कर बता रहे हैं कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पहला कुछ खास नहीं रहा. वहीं, पहले दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 7.15% रही. जिसमें सुबह के शो में 4.34%, दोपहर के शो में 6.85%, शाम के शो में 6.72% और रात के शो में 10.69% रही.
‘With Love’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
वहीं, दूसरी तरफ रोमांटिक तमिल फिल्म ‘With Love’ ने पहले दिन 1.50 करोड़ की कमाई की. हालांकि, इस फिल्म का कलेक्शन भी कुछ खास नहीं है. लेकिन फिर भी फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में बॉलीवुड फिल्म ‘Vadh 2’ को पछाड़ दिया है. वहीं, इसके पहले दिन की तमिल ऑक्यूपेंसी कुल 20.87% रही. जिसमें सुबह के शो में 13.69%, दोपहर के शो में 22.15%, शाम के शो में 18.76% और रात के शो में 28.89% रही.
दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट
इसके अलावा अगर दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट की बात करें तो, फिल्म ‘Vadh 2’ में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के साथ नदीम खान, प्रतीक शुक्ला, मुकेश सूर्यवंशी और दीपक राय भी लीड रोल में हैं. वहीं, फिल्म ‘With Love’ में एक्टर अभिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन लीड किरदार निभा रहे हैं.