Sunday, 15 February, 2026

---विज्ञापन---

Tu Yaa Main Collection Day 3: वीकेंड पर ढेर हुई ‘तू या मैं’, तीसरे दिन फिल्म ने कमाए बस इतने करोड़ रुपये

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 3: शनाया कपूर स्टारर फिल्म 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है.

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 3: शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ 13 फरवरी, वैलेंनटाइन डे से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके साथ ही शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ भी रिलीज हुई. फिल्म को रिलीज हुए आज तीन दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर ‘तू या मैं’ की रफ्तार बहुत धीमी है. आइए जानते हैं इसने अपने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘तू या मैं’ एक रोमांटिक सर्वाइवल फिल्म है. शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और अनुमानित ₹ 2.05 करोड़ का भारतीय नेट कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने अबतक 62 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. वैलेंटाइन डे यानी कल इसने 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख रुपये से खाता खोला था. Sacnilk के शुरुआती आकंड़ों के मुताबिक अबतक फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.67 करोड़ रुपये हो चुका है.

‘ओ रोमियो’ ने मारी बाजी

‘तू या मैं’ के साथ ‘ओ रोमियो’ भी रिलीज हुई थी. एक तरफ जहां ‘तू या मैं’ को दर्शक नहीं मिल रहे, वहीं दूसरी तरह शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी फिल्म ‘ओ रोमियो’ अच्छा कलेक्शन करती नजर आ रही है. ओ रोमियो ने अपने तीन में अबतक 28.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. आज फिल्म 7.19 करोड़ रुपये की कमाई की है. ऐसे में कहा जा सकता है कि ‘ओ रोमियो’ के कलेक्शन का ‘तू या मैं’ पर असर पड़ा है.

फिल्म के बारे में

‘तू या मैं’ की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है. इसके निर्माता आनंद एल राय, विनोद भानुशाली, हिमांशु शर्मा और कमलेश भानुशाली हैं. फिल्म में आदर्श गौरव और शनाया कपूर के अलावा मोना सिंह, पारुल गुलाटी और सिद्धार्थ लीड रोल में हैं. ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थाई फिल्म ‘द पूल’ का हिंदी रीमेक है.

First published on: Feb 15, 2026 09:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.