---विज्ञापन---

Box Office Report: दूसरे दिन The Kerala Story 2 ने मचाई तबाही, छापे इतने करोड़ नोट

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: विवादों के बीच रिलीज हुई फिल्म 'The Kerala Story 2' ने दूसरे दिन काफी अच्छी कमाई की.

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड की फिल्म ‘The Kerala Story 2’ का जब से ट्रेलर आया है तब से ही फिल्म विवादों में घिरी हुई है. फिल्म की रिलीज तक कोर्ट ने रोक लगा. कड़ी मेहनत और कानूनी लड़ाई के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘The Kerala Story 2’ ने पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं किया. लेकिन फिल्म ने दूसरे दिन काफी अच्छी कमाई की. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने आखिर अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘The Kerala Story 2’ की दूसरे दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड की विवादों में घिरी फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की है. शुक्रवार की शाम को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 0.75 करोड़, यानी 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. इसी के साथ इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 5.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म का कलेक्शन देख ऐसा लग रहा है कि तीसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक डिसेंट आंकड़ा पार करेगी.

---विज्ञापन---

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ के दूसरे दिन की हिंदी ऑक्यूपेंसी की बात करें तो ये कुल 12.20% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.45%, दोपहर के शो में 11.88%, शाम के शो में 11.42% और रात के शो में 19.05% रही. इसके अलावा, फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी ठीक-ठाक कमाई कर ली है. मूवी ने दो दिनों के अंदर दुनियाभर में कुल 6.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

‘The Kerala Story 2’ की कास्ट

लव जिहाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म ‘The Kerala Story 2’ में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं. इनके अलावा एक्ट्रेस अलका अमीन, अर्जन औजला, सुमित गहलावत और रामजी बाली भी अहम किरदार में हैं. बता दें कि केरल हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने गुरुवार को फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी, जिसे शुक्रवार को कोर्ट की डिविजन बेंच ने बदल दिया और फिल्म शुक्रवार शाम को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

First published on: Mar 01, 2026 08:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.