Ponniyin Selvan-1 B.O Collection Day-1: मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘पोन्नियिन सेलवन-1′ फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) काफी लंबे समय बाद पर्दे पर नजर आ रही हैं। वहीं अब पोन्नियिन सेलवन-1 के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है।
#PonniyinSelvan TN Box Office
Marching towards ₹50 cr gross mark.
Day 1 – ₹ 25.86 cr
Day 2 – ₹ 21.34 cr
Total – ₹ 47.20 crTERRIFIC HOLD on the 2nd day.#PonniyinSelvan1
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) October 2, 2022
पोन्नियिन सेलवन-1 ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan-1) के आंकड़े सामने आए है जिसे ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। मनोबाला विजयबालन ने बताया कि तमीलनाडू में फिल्म ने पहले दिन 25.86 करोड़ की कमाई की है और दूसरे दिन फिल्म ने 21.34 का कारोबार किया जो पहले दिन के मुकाबले कम है। वहीं फिल्म के दोनों दिन को मिलाकर कुल 47.20 करोड़ का कलेक्शन किया है।
#PonniyinSelvan trending tremendously well in Tamil Nadu as it raked ₹ 37 cr nett in Two days in the state.
Friday – ₹ 19.50 cr
Saturday- ₹ 17.50 crRest of India Two days biz – ₹ 27 cr nett ( Hindi ₹ 4.50 cr )
All India 2 days net biz- ₹ 64 cr nett !! #PS1
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) October 2, 2022
हिंदी वर्जन में की इतनी कमाई
फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan-1) ने पूरे भारत में 27 करोड़ और हिंदी वर्जन में 4.50 करोड़ की कमाई की है जिसके हिसाब से फिल्म ने भारत में कुल 64 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन अहम रोल में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म में चियान विक्रम, प्रकाश राज, तृषा, कार्थी, शोभिता और धुलिपाला जैसे एक्टर नजर आ रहे हैं।
500 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
‘पोन्नियिन सेलवन-1’ (Ponniyin Selvan-1) एक हिस्टोरिक ड्रामा है, जो तमिल में बनाई जा रही है। ये फिल्म 500 करोड़ के बजट की बनी है। 1995 में आई कल्कि कृष्णमूर्ति की नॉवेल पोन्नियन सेलवन पर निर्धारित है जिसे श्री सुभास्करन के लाइका प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म को प्रस्तुत किया है और मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस द्वारा ये इसे निर्मित किया है। फिल्म में ए.आर रहमान ने संगीत दिया है जो कई भाषाओं में रिलीज हो चुकी है।
यहाँ पढ़िए – बॉक्स ऑफिस से जुड़ी ख़बरें