---विज्ञापन---

Box Office Report: मंडे टेस्ट में Mardaani 3 पास हुई या फेल, Border 2 पहुंची 400 करोड़ के करीब

Mardaani 3 vs Border 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' का मंडे टेस्ट कैसा रहा? वहीं, 'Border 2' ने अब तक इतने करोड़ों नोट छाप लिए हैं.

Mardaani 3 vs Border 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘Border 2’ पिछले करीब 2 हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 11 दिन हो गए हैं, लेकिन वक्त के अनुसार, इसकी कमाई में अभी कमी नहीं आई है. वहीं, रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई कर रही है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘Mardaani 3’ का मंडे टेस्ट कैसा रहा और हम ये भी जानेंगे कि ‘Border 2’ की कमाई कहां तक पहुंची है.

कैसा रहा ‘Mardaani 3’ का मंडे टेस्ट?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने चौथे दिन सिर्फ 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो अब तक के कलेक्शन के मुकाबले बहुत ही कम है. इस लिहाज से तो ‘Mardaani 3’ ने बॉक्स ऑफिस के मंडे टेस्ट में कुछ प्रदर्शन नहीं किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 19.65 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, चौथे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 11.27% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.24%, दोपहर के शो में 11.52%, शाम के शो में 12.92% और रात के शो में 14.38% रही.

---विज्ञापन---

‘Border 2’ का जलवा जारी

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘Border 2’ ने 11वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 281 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, 11वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 11.31% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.67%, दोपहर के शो में 11.94%, शाम के शो में 13.40% और रात के शो में 14.22% रही.

 400 करोड़ के करीब पहुंच ‘Border 2’

दोनों फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘Border 2’ की कमाई का आंकड़ा आसमान छूता जा रहा है. मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ ने दुनियाभर में अब तक कुल 380.75 करोड़ की कमाई कर ली है, यानी फिल्म अब 400 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं, फिल्म ‘Mardaani 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 29.3 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

First published on: Feb 03, 2026 07:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.