Kannappa and Maa Box Office Collection Day 1: काजोल की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘मां’ और विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। दोनों ही मूवीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। अब फाइनली दोनों मूवीज रिलीज हो चुकी हैं। मां में जहां ऑडियंस काजोल की एक्टिंग की काफी तारीफ कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर विष्णु मांचू के अभिनय को भी फैंस अव्वल बता रहे हैं। ‘कन्नप्पा’ में प्रभास और अक्षय कुमार भी कैमियो में नजर आए हैं। तो चलिए जानते हैं दोनों मूवीज में से पहले दिन किसने बाजी मारी है?
यह भी पढ़ें: The Family Man Season 3 का फर्स्ट वीडियो रिलीज, मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत का टक्कर देखने को एक्साइटेड हुए फैंस
‘मां’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार काजोल की ‘मां’ मूवी ने पहले दिन 4.50 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.52% रही। वहीं मूवी के शोज की बात करें तो सुबह के शो 8.23%, दोपहर के शो 20.08%, शाम के शो 21.16% और रात के शो 32.61% रहे। मूवी में काजोल के साथ-साथ रोनित रॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आए।
‘कन्नप्पा’ की पहले दिन की कमाई
वहीं दूसरी ओर साउथ मूवी ‘कन्नप्पा’ के कलेक्शन की बात की जाए तो ओपनिंग डे पर विष्णु मांचू की मूवी ने 9 करोड़ की धांसू कमाई की। इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी 16.45% रही। सुबह के शो 11.52%, दोपहर के शो 20.60%, शाम के शो 11% और रात के शो 22.68% रहे। कमाई के मामले में पहले ही दिन विष्णु मांचू की मूवी ने काजोल की मूवी को धूल चटा दी।
ऑडियंस के दिल को भा गई ‘कन्नप्पा’
‘कन्नप्पा’ को ऑडियंस ने काफी प्यार दिया है। सोशल मीडिया पर मूवी देखकर फैंस मूवी की कास्ट की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मूवी में अक्षय कुमार ने भगवान शिव का किरदार निभाया है। वहीं फैंस उनके वर्क की भी काफी तारीफ कर रहे हैं। अक्षय के साथ-साथ मूवी में प्रभास और मोहन बाबू ने भी समा बांध दिया। अपने कैमियो से इन स्टार्स ने मूवी में चार चांद लगा दिए।
यह भी पढ़ें: बिना खर्चा किए Twinkle-Akshay ने कैसे बुक किया ‘पूरा रेस्टोरेंट’, कपल के डेट का सच्चाई आई सामने