Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बिना खर्चा किए Twinkle-Akshay ने कैसे बुक किया ‘पूरा रेस्टोरेंट’, कपल के डेट का सच्चाई आई सामने

ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फ्री में पूरा रेस्टोरेंट बुक करने की बात लिखी है। इस वीडियो में उनके साथ पति और कन्नप्पा एक्टर अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Twinkle-Akshay
Twinkle-Akshay

बॉलीवुड के पावर कपल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने मजाकिया अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कपल के सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह और अक्षय एक खाली रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट डेट एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ट्विंकल ने मजेदार अंदाज में बताया कि बिना   ज्यादा खर्च किए भी पूरा रेस्टोरेंट बुक किया जा सकता है। उनके इस पोस्ट पर फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं।

ब्रेकफास्ट डेट पर पहुंचे कपल

ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और अक्षय कुमार एक खाली रेस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों ने हुडी पहन रखी थी और मिरर सेल्फी लेते हुए बेहद काफी रिलैक्स और खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए ट्विंकल ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना पैसे खर्च किए एक पूरा रेस्टोरेंट ‘बुक’ कर लिया।

---विज्ञापन---

कैप्शन में ट्विंकल ने क्या लिखा

इस वीडियो को शयेर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा, “मंदी की सलाह, क्या आप दोनों के लिए सिर्फ एक रेस्टोरेंट बुक करना चाहते हैं? बहुत सारा पैसा बचाएं और नाश्ते के लिए इतनी जल्दी पहुंचें कि वहां आप, उल्लू और पेपर-मैचे बनी हों!” एक्ट्रेस का ये मजेदार कैप्शन लोगों को खूब हंसा रहा है। इसके साथ उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

---विज्ञापन---

 

फैंस ने किया रिएक्ट

ट्विंकल खन्ना के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया रहे हैं। किसी ने इसे “सुपर क्यूट पल” कहा तो किसी ने मजाक में लिखा, “मुझे यकीन है कि आप दोनों मंदी से बच सकते हैं।” वहीं एक यूजर ने ट्विंकल को “संतूर मम्मी” कहा तो किसी ने इस वीडियो को “प्यारा और मनमोहक” बताया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  रश्मिका मंदाना की फिल्म Mysaa का पोस्टर रिलीज, एक्ट्रेस का भयंकर रूप देख कांपे फैंस!

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

फिलहाल अक्षय कुमार पौराणिक फिल्म कन्नप्पा में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं। 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन अक्षय की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा है। इस फिल्म में एक्टर के किरदार की भी काफी तारीफ हो रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sumbul Touqeer Khan की नए शो के साथ TV पर धमाकेदार वापसी, TRP में फिर मचाएंगी तबाही

First published on: Jun 27, 2025 06:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola