Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Family Man Season 3 का फर्स्ट वीडियो रिलीज, मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत का टक्कर देखने को एक्साइटेड हुए फैंस

द फैमिली मैन 3 का पहला वीडियो रिलीज हो गया है। इस वीडियो में मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत की टक्कर देखने को मिल रही है।

---विज्ञापन---

the family man season 3
the family man season 3

मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपने चर्चित किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में लौट आए हैं। प्राइम वीडियो इंडिया ने ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का फर्स्ट वीडियो रिलीज कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। इस बार कहानी में नए चेहरे और दुश्मन शामिल हैं, जिनमें जयदीप अहलावत की एंट्री ने फैंस को सबसे ज्यादा एक्साइट कर रहे हैं।

रिलीज हुआ धमाकेदार टीजर

प्राइम वीडियो इंडिया ने ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज कर दिया है। करीब एक मिनट के इस वीडियो में श्रीकांत तिवारी के साल 2019 से 2025 तक की जर्नी को दिखाया गया है। वीडियो में जबरदस्त एक्शन, मुठभेड़ और धमाकों की झलक के साथ रोमांच का वादा भी किया गया है। इस वीडियो में मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जब एक अजनबी उनसे उनके काम के बारे में पूछता है, तो वह शर्माते हुए कहते हैं, “जीवन और रिश्तों के सलाहकार।” वहीं, उनकी पत्नी सुचित्रा, जिनका किरदार एक्ट्रेस प्रियमणि ने निभाया है ये और भी मजेदार बनाता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

नए विलेन के रूप में जयदीप अहलावत

इस सीजन में जयदीप अहलावत और निम्रत कौर जैसे नए किरदारों की एंट्री हुई है। रिलीज किए गए वीडियो में जयदीप का चेहरा काले कपड़े से ढका हुआ है, लेकिन उनकी आंखों की तीव्रता ने फैंस को उत्साहित कर दिया। दर्शकों ने उनकी तुलना MCU के ‘विंटर सोल्जर’ से भी कर डाली।

फैंस ने किया कमेंट

टीजर के आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स ने जबरदस्त रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, “जयदीप अहलावत! अब इंतजार नहीं हो रहा।” वहीं किसी ने कहा, “गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद दो दिग्गजों की भिड़ंत देखने को मिलेगी।” जयदीप और मनोज की टक्कर को लेकर उत्साह साफ दिख रहा है। राज, डीके और सुमन कुमार द्वारा लिखे गए इस सीजन का निर्देशन भी इन्हीं के हाथों में है। कहानी इस बार भारत की सीमाओं के बाहर भी फैले खतरे और दुश्मनों की ओर इशारा करती है। हालांकि सीजन 3 की रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन टीजर ने दर्शकों की उम्मीदें आसमान पर पहुंचा दी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फेमस एक्ट्रेस ने अपने पति और फुटबॉल प्लेयर की सर्जरी के बाद शेयर की तस्वीरें, फैंस ने यूं किया रिएक्ट

First published on: Jun 27, 2025 07:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola