Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को सिनेमाघतरों में रिलीज हुए आज पूरे 21 दिन हो गए हैं. इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई तूफान जारी है. पिछले 21 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई इस ने अकेले भारत में 1000 करोड़ रुपये के पार का कारोबार कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड तो फिल्म की कमाई अलग ही धमाल मचा रही है. फिल्म की कमाई में अभी तक किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली है. इसके इसके अलावा, फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. चलिए जानते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में अब तक कुल कितनी कमाई की है.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का कमाई जारी
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 21वें दिन सिर्फ 7.90 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का ये कलेक्शन 20वें दिन के मुकाबले काफी कम रहा. इसके बाद भी फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1041.27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 21वें दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, कन्नड़ में 0.07 करोड़ रुपये, मलयालम में 0.01 करोड़ रुपये, तमिल में 0.12 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, बुधवार को इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 13.3% रही.
‘धुरंधर 2’ का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड लेवल तक देखने को मिल रहा कहा है. Sacnilk.com के मुताबिक, आदित्य धर की इस फिल्म ने सिर्फ 21 दिनों में 1,653.67 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बिजनेस कर लिया है. इस धुआंधार कमाई के साथ फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है. इसके बाद भी फिल्म की कमाई अभी भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की खूब तारीफ की.