---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: ‘धुरंधर 2’ की आंधी में धुआं हुए Saiyaara, Coolie और Border 2 के रिकॉर्ड, 4 दिन में 700 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस समय बॉक्स ऑफिस पर आंधी की तरह कमाई कर रही है. सिर्फ 4 दिन में फिल्म 700 करोड़ के करीब पहुंच गई है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर आए दिन इतिहास रच रही है. रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला शुरू कर दिया है. आज’धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए है. इन चार दिनों में फिल्म ने 700 करोड़ के करीब पहुंच गईं है. इसके साथ ही फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अब तक कुल कितनी कमाई की है और मूवी ने कितने रिकॉर्ड तोड़े हैं.

‘धुरंधर 2’ की धुआंधार कमाई जारी

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की मल्टी स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, वहीं फिल्म का ग्रोस कलेक्शन 137.43 करोड़ रुपये रहा. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 454.12 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने चौथे दिन हिंदी भाषा से 107 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं कन्नड़ में 0.01 करोड़, मलयालम में 0.09 करोड़, तमिल में 2.50 करोड़ और तेलुगु में 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, संडे को उसकी कुल ऑक्यूपेसी 79.7% रही.

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड वर्ल्ड भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जलवा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी लगातार जारी है. Sacnilk.com के मुताबिक, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 4 दिनों में 691.32 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. फिल्म 700 करोड़ के आंकड़े से सिर्फ एक कदम दूर है.

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ताबड़तोड़ कमाई करने के साथ ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘Saiyaara’, रजनीकांत की फिल्म ‘Coolie’ और सनी देओल की फिल्म ‘Border 2’ शामिल हैं. जहां रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 4 दिनमें वर्ल्डवाइडड 691.32 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, फिल्म ‘Saiyaara’ ने 570.33 करोड़ रुपये, फिल्म ‘Coolie’ ने 518 करोड़ रुपये और फिल्म ‘Border 2’ ने 450.19 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

First published on: Mar 23, 2026 07:38 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.