---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Report: 19वें दिन भी’धुरंधर 2′ का जलवा जारी, जानें कहां तक पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. फिल्म की कमाई समय के साथ लगातार बढ़ती जा रही है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection
Dhurandhar 2 Box Office Collection

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 19 दिन हो गए है और इन 19 दिनों में फिल्म की कमाई ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने महज 19 दिनों में अकेले भारत में 1000 करोड़ के पार का कलेक्शन कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जलवा जारी

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 19वें दिन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी सी कमी देखी गई. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1,023.77 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. 19वें दिन भी फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में की, जो 9.50 करोड़ रुपये थी. वहीं, कन्नड़ में 0.08 करोड़ रुपये, मलयालम में 0.02 करोड़ रुपये, तमिल में 0.15 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा. 19वें दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 14.2% रही.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर लोगों के बीच क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं है. इसका क्रेज वर्ल्डवाइड लेवल तक फैला हुआ है. Sacnilk.com के मुताबिक, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पिछले 19 दिनों के अंदर दुनियाभर में 1,622.72 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इस कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है. इसके अलावा फिल्म की कमाई अभी भी उसी स्पीड में जारी है. कई बड़े स्टार्स ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी खूब तारीफ की.

First published on: Apr 07, 2026 07:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.