---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, 22वें दिन भी फिल्म ने की जबरदस्त कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन बीत चले हैं. फिल्म हर दिन शानदार कलेक्शन कर रही है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और लगातार छाई हुई है. आइए फिल्म के चौथे गुरुवार यानी 22वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं. रिलीज 22वें दिन भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

22वें दिन की कमाई

‘धुरंधर द रिवेंज’ ने अपने रिलीज के 22वें दिन अबतक ₹5.12 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,252.71 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹1,046.39 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो इसमें रणवीर सिंह एक इंडियन स्पाई का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी इसी किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है जो पाकिस्तान के ल्यारी में जाकर वहां के गैंगस्टर की गैंग में शामिल जाता है और धीरे-धीरे हर किसी को अपना निशाना बनता है. फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, राकेश बेदी जैसे स्टार्स शामिल हैं. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई है. फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था.

First published on: Apr 09, 2026 08:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.