---विज्ञापन---

Dacoit Box Office Collection Day 3: ‘धुरंधर 2’ से टक्कर ले रही मृणाल ठाकुर की फिल्म, तीसरे दिन कमाया इतना

Dacoit Box Office Collection Day 3: बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की फिल्म 'डकैत ए लव स्टोरी' को तीन बीत चले हैं. आइए फिल्म की कमाई के बारे में जानते हैं.

dacoit box office collection day 3

Dacoit Box Office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत ए लव स्टोरी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. शेनिल देव के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बीते शुक्रवार ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब इसे रिलीज हुए तीन दिन बीत चले हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि तीसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है.

तीसरे दिन की कमाई

Sacnilk की तजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म डकैत ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन अबतक 5.60 करोड़ का बिजनेस किया है. हालांकि ये आंकड़ा रात 8 बजे तक का है. अभी इसकी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है. रात तक इसकी कमाई और बढ़ोत्तरी हो सकती हैं. इसी के साथ 3 दिन में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने नेट 19.00 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 22.24 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ से मिल रही डायरेक्ट टक्कर

10 अप्रैल को अपने ओपनिंग डे पर फिल्म ने 6.55 करोड़ और दूसरे दिन यानी शनिवार को 6.85 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं संडे के दिन भी फिल्म अच्छा-खासा कलेक्शन करती नजर आ रही है. दूसरी ओर इसका सीधा सामना रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से भी हो रहा है. अपने रिलीज तीसरे हफ्ते भी ये फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है, जिसकी वजह से बाकी फिल्मों को भारी नुकसान झेलना पद रहा है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो डायरेक्टर शेनिल देव की फिल्म डकैत ए लव स्टोरी एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष लीड रोल में हैं. इनके साथ अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला भी शामिल हैं. इस मूवी का बजट 75 करोड़ बताया जा रहा है.

First published on: Apr 12, 2026 08:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.