Friday, 27 February, 2026

---विज्ञापन---

Box Office Report: 7 दिनों में इतना ही कमा पाई तापसी पन्नू की ‘Assi’, जानें कैसा रहा ‘Do Deewane Sheher Mein’

Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 7:बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'Assi' और मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'Do Deewane Sheher Mein' की कमाई लगातार गिरती जा रही है. चलिए जानते हैं इन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की?

Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की क्राइम थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘Assi’ और मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ को रिलीज हुए आज 7 दिन हो गए है. इन दिनों में भी इन दोनों मूवीज ने कोई खास कमाई नहीं की है. ये कहना गलत नहीं होगा कि ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमीई को लेकर काफी संघर्ष कर रही हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इन दोनों फिल्मों ने अब तक कुल कितनी कमाई की है .

फिल्म ‘Assi’ का टोटल कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Assi’ ने 7वें दिन 0.54 करोड़, यानी 54 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 6.89 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इस फिल्म ने मजबूत कहानी और शानदार एक्टिंग के बाद भी 7 दिनों में 10 करोड़ तक नहीं कमा पाई. 7वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 7.51% रही, जिसमें सुबह के शो में 4.66%, दोपहर के शो में 8.89%, शाम के शो में 6.61% और रात के शो में 9.89% रही.

---विज्ञापन---

‘Do Deewane Sheher Mein’ का बिजनेस

वहीं, दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने 7वें दिन 0.37 करोड़, यानी 37 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 6.17 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई. वहीं, 7वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 6.19% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.13%, दोपहर के शो में 7.18%, शाम के शो में 5.57% और रात के शो में 6.87%.

क्या रहा इन फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

वहीं, अगर फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ और ‘Assi’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यहां भी इन फिल्मों का यही हाल है, जहां मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 6.85 करोड़ तक ही पहुंच पाया है. वहीं, तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 7.5 करोड़ रुपये की कमाई की है.

First published on: Feb 27, 2026 06:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.