Thursday, 26 February, 2026

---विज्ञापन---

Box Office Report: Assi की 6वें दिन गिरी कमाई, बस इनते से कलेक्शन में सिमटी Do Deewane Sheher Mein

Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 6: मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'Do Deewane Sheher Mein' और तापसी पन्नू की फिल्म 'Assi' को रिलीज हुए आज 6 दिन हो गए हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की?

Assi Vs Do Deewane Seher Mein

Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘Assi’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर कमीई को लेकर कई काफी संघर्ष कर रही है. पहले दिन से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, जो 6वें दिन और ज्यादा नीचे गिर गई. वहीं, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमाटिक फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ का हाल भी कुछ ऐसा ही है. चलिए जानते हैं इन दोनों फिल्म की कितनी कमाई की?

फिल्म ‘Assi’ की इतनी कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने 6वें दिन सिर्फ 0.55 करोड़, यानी 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. यह फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 6.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, 6वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 7.32% रही, जिसमें सुबह के शो में 4.71%, दोपहर के शो में 6.82%, शाम के शो में 7.22% और रात के शो में 10.51% रही.

---विज्ञापन---

 मृणाल ठाकुर की फिल्म का कलेक्शन

वहीं, दूसरी बार मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने 6वें दिन सिर्फ 0.40 करोड़, यानी 40 लाख रुपये की ही कमाई की है. इन 6 दिनों में फिल्म ने भारत में 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 6.93% रही, सुबह के शो में 5.19%, दोपहर के शो में 7.35%, शाम के शो में 5.92% और रात के शो में 9.26% रहीं.

कहां तक पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

इसके अलावा अगर दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 7.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

First published on: Feb 26, 2026 07:21 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.