Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Assi’ बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आज फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है. फिल्म की पहले दिन की कमाई काफी निराशाजनक रही है. वहीं, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने पहले दिन उम्मीद के अनुसार कमाई की और ‘Assi’ से आगे निकल गई. चलिए आपको बताते हैं कि पहले दिन इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.
‘Assi’ का पहले दिन ही हुआ बुरा हाल
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की. मूवी का कलेक्शन बहुत ही निराशाजनक है, ओपनिंग डे पर फिल्म ने उम्मीद से भी कम की कमाई. वहीं, पहले दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 7.38% रही, जिसमें सुबह के शो में 3.88%, दोपहर के शो में 7.24%, शाम के शो में 6.92% और रात के शो में 11.48% रही.
‘Do Deewane Sheher Mein’ की कमाई
वहीं, दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम कमाई की, लेकिन फिल्म ‘Assi’ के मुकाबले ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने ठीक ठाक कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 9.29% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.77%, दोपहर के शो में 8.48%, शाम के शो में 7.94% और रात के शो में 14.96% रही.
दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 1.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने दुनियाभर में 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की है.