Virat Kohli viral video with Akaay: होली के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली अपने बेटे अकाय के साथ लंदन की सड़कों पर टहलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में नन्हा अकाय इधर-उधर दौड़ता दिखता है, और विराट मुस्कुराते हुए, उसके पीछे-पीछे चलते हैं. इस सीन ने फैंस का दिल जीत लिया है, और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.
अकाय के साथ क्वालिटी टाइम
वायरल क्लिप में विराट पूरी तरह डैड मोड में दिख रहे हैं. अकाय की मासूम हरकतें और पिता-बेटे का सहज रिश्ता देखकर फैंस कह रहे हैं, कि अकाय काफी बड़ा हो गया है. कई यूजर्स ने विराट को बेस्ट पापा इन द वर्ल्ड बताया, तो किसी ने लिखा- ‘किंग विद लिटिल किंग’
Virat Kohli with Akaay at London Streets 🥰❤️ pic.twitter.com/plGfX6PHWt
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) March 3, 2026
प्राइवेट लाइफ को प्राथमिकता
अनुष्का शर्मा और विराट अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखते आए हैं. दोनों ने अब तक अपने बच्चों का फेस रिवील नहीं किया है. यही वजह है, कि वे मीडिया की चकाचौंध से दूर सादा जिंदगी जीना पसंद करते हैं. बताया जाता है, कि इसी सोच के चलते कपल लंदन में ज्यादा समय बिता रहा है, जहां वे आम परिवार की तरह शांत जीवन जी सकें.
दो बच्चों के माता-पिता
विराट और अनुष्का की शादी के चार साल बाद 2021 में बेटी वामिका का जन्म हुआ. इसके बाद फरवरी 2024 में उनके घर बेटे अकाय की किलकारी गूंजी. दोनों बच्चों को लेकर कपल बेहद प्रोटेक्टिव है, और उनकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है.
भक्ति मार्ग की ओर विराट
क्रिकेट मैदान के किंग विराट का एक अलग रूप भी फैंस को खूब पसंद आता है. आध्यात्मिक विराट… विराट और अनुष्का दोनों प्रेमानंद महाराज को अपना गुरु मानते हैं, और अकसर वृंदावन जाकर उनके सत्संग में शामिल होते हैं. कहा जाता है, कि गुरुजी की प्रेरणा से विराट राधा नाम का जाप भी करने लगे हैं.
फैंस का आया ऐसा रिएक्शन
वीडियो पर आए रिएक्शन्स में एक बात कॉमन है. फैंस चाहते हैं, कि विराट और अनुष्का अपनी जिंदगी खुलकर जिएं. किसी ने लिखा, ‘लंदन शिफ्ट होना सही फैसला है.’ तो किसी ने कहा, ‘अकाय के साथ विराट का बॉन्ड दिल छू लेने वाला है.’
कुल मिलाकर, होली के इस मौके पर पिता-बेटे का ये प्यारा वीडियो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. फैंस दिल खोलकर अनुष्का और विराट के लाडले पर प्यार लुटा रहे हैं, तभी तो कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट की बाढ़ आ गई है.