Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding Photos: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक के दिलों पर राज करने वाले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की प्रेम कहानी आखिरकार मुकम्मल हो गई है. गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को उदयपुर की खूबसूरत वादियों में यह ‘पावर कपल’ शादी के पवित्र बंधन में बंध गया. जैसे ही दोनों ने अपनी शादी की पहली झलक साझा की, सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट्स का सैलाब उमड़ पड़ा.
दो परंपराओं का अनूठा मिलन
रश्मिका और विजय की शादी राजस्थान के उदयपुर में बेहद निजी तरीके से संपन्न हुई. यह शादी दो अलग-अलग संस्कृतियों का खूबसूरत संगम थी. सबसे पहले तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ फेरे हुए और उसके बाद रश्मिका की जड़ों का सम्मान करते हुए कोडावा (Kodava) परंपरा से विवाह संपन्न किया गया.
सोशल मीडिया पर ‘लाइक्स’ की सुनामी
जैसे ही इस जोड़े ने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया. महज 4 घंटे के भीतर दोनों की पोस्ट को मिलाकर कुल 22 मिलियन (2.2 करोड़) लाइक्स मिले. रश्मिका की पोस्ट को 12 मिलियन और विजय की पोस्ट को 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया, जो उनकी अविश्वसनीय लोकप्रियता को दर्शाता है.
आंखों में खुशी के आंसू
तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान जोड़े की भावनाओं ने खींचा. फैंस ने गौर किया कि रश्मिका और विजय दोनों की आँखों में खुशी के आँसू थे. अपनी मोहब्बत को मंजिल तक पहुंचता देख दोनों काफी भावुक नजर आए. फैंस ने कमेंट किया कि यह उनकी अब तक की सबसे ‘रियल’ और दिल छू लेने वाली तस्वीरें हैं.
बॉलीवुड से टॉलीवुड तक बधाइयों का तांता
शादी की खबर मिलते ही इंडस्ट्री के दिग्गजों ने प्यार लुटाना शुरू कर दिया. ईशान खट्टर, नेहा धूपिया, राशि खन्ना, विनीत सिंह और नितांशी गोयल जैसे सितारों ने कमेंट सेक्शन में इस नए जोड़े को बधाई दी. साउथ और नॉर्थ, दोनों फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने इस मिलन का जश्न मनाया.
“किसी की नजर ना लगे”: फैंस का अटूट प्यार
कमेंट सेक्शन में फैंस ने रश्मिका और विजय को “मोस्ट फेवरेट कपल” करार दिया. हजारों यूजर्स ने ‘हार्ट’ और ‘फायर’ इमोजी के साथ लिखा, “शादी मुबारक हो, आप दोनों को किसी की नजर ना लगे.” फैंस लंबे समय से दोनों को एक होते देखना चाहते थे और आज उनका यह इंतजार खत्म हुआ.