Saturday, 28 February, 2026

---विज्ञापन---

The Kerala Story 2 Collection Day 1: विवादों के बाद भी जानें कितनी हुई ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी 2 कोर्ट केस और तमाम विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. तो चलिए जानते हैं पहले दिन मूवी ने कितनी कमाई की है.

The Kerala Story 2
The Kerala Story 2

The Kerala Story 2: शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी 2 कोर्ट केस और तमाम विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का पहला पार्ट साल 2023 में रिलीज हुआ था ये उसी का सीक्वल है. वहीं, सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी 2 ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है और क्या यह मूवी द केरल स्टोरी से ज्यादा कमा पाई है. चलिए जानते हैं इस बारे में कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

फिल्म ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक द केरल स्टोरी 2 ने अपने ओपनिंग डे पर 11 बजे तक 3.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यह मूवी की एक अच्छी शुरुआत है. हालांकि यह डाटा ऑफिशियल नहीं है. क्योंकि रात भर में इसमें इजाफा हो सकता है. वहीं, 2023 की द केरल स्टोरी को लेकर बात करें तो इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 8.03 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो कि सेकेंड पार्ट से ज्यादा है.

---विज्ञापन---

जानें क्या है कहानी

द केरल स्टोरी 2 की कहानी को लेकर बात करें तो मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म रियल घटनाओं पर आधारित है. यह मूवी रिश्तों में धोखे, कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के बारे में है. फिल्म तीन लड़कियों के बारे में है. जो दूसरे धर्म में परिवार के खिलाफ जाकर शादी करती हैं. लेकिन शादी के बाद उनका सपना टूट जाता है और पता चलता है यह सिर्फ एक जाल था. फिल्म में ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया और उल्का गुप्ता नजर आईं.

इन फिल्मों से हुई ‘द केरल स्टोरी 2’ की टक्कर

बता दें कि द केरल स्टोरी 2 की टक्कर इन दिनों थिएटर में तापसी पन्नू की अस्सी और शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो से हो रही है. तापसी की फिल्म ने आठवें दिन 42 लाख कमाए और शाहिद की मूवी ने अपने रिलीज के 15वें दिन 87 लाख रुपये कमाए.

यह भी पढ़ें- Kiara Advani को बाहों में उठाकर Yash ने मचाई Tabaahi, Toxic का नया पोस्टर देख बढ़ीं फैंस की एक्साइटमेंट

First published on: Feb 27, 2026 11:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.