---विज्ञापन---

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दयाबेन पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, हुआ घर के इस सदस्य का निधन

एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. जहां इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनके जाने से परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनके जाने से उनकी बेटी, जो टीवी की दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, वो टूट गई हैं, पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली दिशा वकानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता भीम वकानी का निधन हो गया है. इस खबर से उनके परिवार और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.

फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

बताया जा रहा है, कि भीम वकानी लंबे समय से मनोरंजन जगत से जुड़े हुए थे, और एक अनुभवी कलाकार थे. हालांकि, उनके निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इस मुश्किल समय में परिवार गहरे सदमे में है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार दिशा वकानी को हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं, और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ किया काम

अगर भीम वकानी के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी. वहां उन्होंने कई सालों तक काम किया, और अपनी पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी छोटे लेकिन यादगार रोल निभाए. वो ‘लगान’ में आमिर खान के साथ नजर आए थे. इसके अलावा ‘स्वदेश’ में शाहरुख खान और ‘लज्जा’ में माधुरी दीक्षित के साथ भी उन्होंने काम किया था.

TMKOC में अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को गुदगुदाया

इतना ही नहीं, भीम वकानी अपनी बेटी के मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का भी हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने एक एपिसोड में मावजी छेड़ा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. उस एपिसोड में उनकी कॉमिक टाइमिंग ने लोगों को खूब हंसाया था.

अब कहां हैं दिशा वकानी?

वहीं, दिशा वकानी की बात करें, तो वो पिछले कुछ सालों से एक्टिंग से दूर हैं. मां बनने के बाद उन्होंने अपने परिवार को प्रायोरिटी दी, और लाइमलाइट से दूरी बना ली. आज वो दो बच्चों की मां हैं, और अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताती हैं.

इंडस्ट्री से मिल रहा पूरा सपोर्ट

बहरहाल, दिशा वकानी भले ही स्क्रीन से दूर हों, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें दयाबेन के रूप में याद करते हैं. उनके पिता के निधन की खबर ने सभी को भावुक कर दिया है. इस कठिन समय में फैंस और इंडस्ट्री के लोग उनके साथ खड़े हैं, और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

First published on: Apr 07, 2026 11:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.