Sidhu Moose Wala Death: दुनिया भर में मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) अब हमारे बीच नहीं रहे। रविवार को मानसा जिले में गोली मारकर सिंगर की हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 28 साल ही थी। सिद्धू के जाने से पूरी पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर एक्टर अजय देवग, विक्की कौशल, कपिल शर्मा समेत कई सितारों ने शोक जताया है।
Extremely shocking & sad news…such a talented young life tragically ended too soon…sending my heart felt prayers to the family…🙏🏻 #sidhumoosewala pic.twitter.com/Hxzwa9KJqI
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) May 29, 2022
एक्टर अनिल कपूर ने लिखा- बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर…ऐसे प्रतिभाशाली युवा जीवन का दुखद अंत बहुत जल्द हो गया…परिवार के लिए दिल खोलकर प्रार्थना करे।
Satnam shri waheguru 🙏 very shocking n very sad, a great artist n a wonderful human being, may god give the strengths to his family 🙏 #sidhumoosewala pic.twitter.com/hfMDxxxBRt
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) May 29, 2022
कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘सतनाम श्री वाहेगुरु, बहुत शॉकिंग है। एक बहुत अच्छा आर्टिस्ट और अच्छा इंसान चला गया। भगवान उनके परिवार को स्ट्रेंथ दें।’
Kise da jawaan dhee ya putt es duniya toh chala jaave, es toh vadda dukh koi nhi ho sakda duniya te. Waheguruji mehar kareyo🙏🏻 #sidhumoosewala
— Shehnaaz Gill (@ishehnaaz_gill) May 29, 2022
और पढ़िए – Video: ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स बोले- पैंट भूल गई क्या
शहनाज गिल ने भी सिद्धू मूसेवाला की मौत पर गहरा शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘किसी की जवान धी या पुत इस दुनिया से चला जावे, इस तो वड्डा दुख कोई ना हो सकता दुनिया ते। वाहेगुरु जी मेहर करियो (किसी की जवान बेटी या बेटा इस दुनिया से चला जाए तो इससे बड़ा दुख कोई नहीं हो सकता है दुनिया में। वाहेगुरु जी मेहर करें।)
बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने भी मूसेवाला की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Stunned by the shocking death of #SidhuMoosewala. May Waheguru give his loved ones strength in their hour of grief. RIP departed soul 🙏 Still trying to wrap my head around this one. pic.twitter.com/voGupsgZ2B
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) May 29, 2022
अजय देवगन ने ट्वीट कर कहा, ‘सिद्धू मूसेवाला के निधन से सदमे में हूं. वाहेगुरु उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें.’ शहनाज गिल लिखती हैं, ‘किसी का जवान बेटा इस दुनिया से चला जाए, इस दुनिया में इससे बड़ा दुख कोई नहीं हो सकता…’
I’m shocked & saddened by the news.. Sidhu was a gem .. our song was going to release very soon .. this is unbelievable 💔💔💔@iSidhuMooseWala #sidhumoosewala pic.twitter.com/zxvfoDPNLL
— salim merchant (@salim_merchant) May 29, 2022
बॉलीवुड के बड़े म्यूजिक डायरेक्टर सलीम मर्चेंट ने लिखा कि वह इस खबर को सुनकर दुखी हैं। उनका मूसेवाला के साथ एक गाना बहुत जल्द रिलीज होने वाला है।
और पढ़िए – बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार इब्राहिम अली खान, इस फिल्म में आएंगे नजर
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी कम किए जाने पर सवाल उठाया।
Shocked!! Very sad to hear about the death of #SidhuMoosewala. My heartfelt condolences to the family and the fans. #RIP pic.twitter.com/FGVw3yStNG
— Sharad Kelkar (@SharadK7) May 29, 2022
एक्टर शरद केलकर लिखते हैं, ‘शॉक में हूं.’ सिद्धू मूसेवाला के निधन के बारे में सुनकर सदमा लगा. परिवार और फैंस के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.’
फेमस सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धू की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बहुत ही सैड और शॉकिंग न्यूज, वाहेगुरू परिवार का साथ दें।’
पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘वाहेगुरू।’
जस्सी गिल ने लिखा, ‘अनफेयर वाहेगुरू। आरआईपी ब्रो।’
यो यो हनी सिंह ने लिखा, ‘शॉकिंग।’
पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने लिखा कि यह दिल तोड़ने वाली खबर है। सिद्धू मूसेवाला बहुत ही टैलेंटेड थे और उनकी मेहनत खुद बोलती थी।
सिद्धू मूसेवाला के हजारों फैंस ने ट्विटर पर अपना दुख जताया है. सिद्धू ने अपने गायकी की शुरुआत सॉन्ग ‘जी वैगन’ से की थी। उन्हें 2017 में रिलीज हुए गाने ‘सो हाई’ से लोकप्रियता मिली थी। वे 28 साल के थे. उन्हें यूट्यूब पर 10.7 मिलियन लोग फॉलो करते थे। सिंगर मनसा जिले के मूसा गांव के रहने वाले थे। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद वह कनाडा चले गए। सिद्धू मूस वाला के गाने हिप-हॉप से रिलेटेड होते थे। सिद्धू मूस वाला ब्रैम्पटन के रहने वाले थे।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें