Saturday, 21 February, 2026

---विज्ञापन---

रजनीकांत की Jailer 2 में होगी शाहरुख खान की एंट्री! जानें कब से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बने हैं. हालांकि इस बीच रिपोर्ट्स सामने आई है कि एक्टर रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर 2 का हिस्सा बन सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म के लिए शाहरुख खान कब से शूटिंग शुरू करेंगे.

Shah Rukh Khan-Rajinikanth Jailer 2
Shah Rukh Khan-Rajinikanth Jailer 2

Jailer 2: साउथ सिनेमा में इन दिनों लगातार बड़े एक्टर्स की धमाकेदार फिल्में रिलीज हो रही हैं. इन दिनों यश की टॉक्सिक चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का टीजर आया था, जो कि यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है. वहीं, अब रजनीकांत की जेलर 2 को लेकर भी अपडेट सामने आया है. इस फिल्म का ही दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि रजनीकांत की जेलर 2 में शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं उनके किरदार की शूटिंग कब से होगी.

कैमियो रोल में दिखेंगे शाहरुख खान

दरअसल, शाहरुख खान इस साल बड़े पर्दे पर फिल्म किंग से वापसी करने वाले है, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान और एक्टर अभिषेक बच्चन नजर आएंगे. हालांकि वह किंग के अलावा रजनीकांत की जेलर 2 में भी दिखाई देंगे. Valai Pechu की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान जेलर 2 में कैमियो रोल में नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

जल्द शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान

रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि शाहरुख खान जल्द ही जेलर 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. एक्टर इस फिल्म के लिए 7 से 8 दिनों तक शूट करेंगे. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान मार्च 2026 में जेलर 2 के सेट पर पहुंच कर अपनी शूटिंग करेंगे. क्योंकि फिल्म का सिर्फ एक हिस्सा शूट होने के लिए बचा है और इस मूवी की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी है. हालांकि शाहरुख खान को लेकर अभी भी मेकर्स ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

फिल्म में नजर आएंगे ये एक्टर्स

बता दें कि जेलर 2 का डायरेक्शन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है और फिल्म में लीड रोल में रजनीकांत नजर आएंगे. इस फिल्म में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी दिखाई देंगे. वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक एसजे सूर्या फिल्म में विलेन रोल में दिखेंगे और मूवी में जहां पिछली बार तमन्ना भाटिया का डांस सॉन्ग देखने को मिला था. इस बार नोरा फतेही स्पेशल डांस करते हुए नजर आएंगी.

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म

रजनीकांत जेलर 2 के अलावा KHxRK में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन दिखाई देंगे. फिल्म का टाइटल प्रोमो 21 फरवरी को आएगा.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: तापसी पन्नू की Assi से आगे निकली मृणाल ठाकुर की Do Deewane Sheher Mein, जानें Day 1 का कलेक्शन

First published on: Feb 21, 2026 12:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.