---विज्ञापन---

शाहरुख खान की इस हसीना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता-पिता और बहन के बाद इस करीबी का हुआ निधन

शाहरुख खान के साथ फिल्म कभी हां कभी ना में नजर आ चुकी एक्ट्रेस के करीबी का निधन हो गया है. एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. करीबी के निधन की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है.

suchitra krishnamoorthi Brother
suchitra krishnamoorthi Brother

शाहरुख खान के साथ फिल्म कभी हां कभी ना में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस ने अपने इकलौते भाई को खो दिया है. इससे पहले वह अपने पेरेंट्स को खो चुकी हैं. लेकिन भाई के जाने के बाद वह पूरी तरह से टूट गई हैं. एक्ट्रेस ने भाई के निधन की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उन्होंने परिवार के साथ एक फोटो शेयर की है.

सुचित्रा के भाई का हुआ निधन

एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ” नजर लग गई. लोग हमेशा हमारे साथ, हमारे फेस्टिवल, हमारी छुट्टियों की तारीफ करते थे और उन पर कमेंट करते थे. हां सभी परिवारों की तरह हमारे भी कुछ अजीबोगरीब आदतें और कमियां थीं. झगड़े, मतभेद, सब कुछ. लेकिन हम हर मुश्किल में साथ रहे. हमेशा एक दूसरे का सहारा बने. हम कभी 6 थे और अब 2 ही हैं. यह लाइफ है.

---विज्ञापन---

भाई को याद कर भावुक हुईं सुचित्रा

बता दें कि सुचित्रा अपने भाई के निधन से गहरे सदमे में है. उन्होंने सोमवार को भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था और शोक जताया था. उन्होंने लिखा था, ” मेरे माता पिता वेंकटनारसिम्हा कृष्णमूर्ति, डॉ.सुलोचना कृष्णमूर्ति, मेरी बहन सुजाता कुमार और मेरे भाई डॉ. सुधाकर कृष्णमूर्ति, हम सब हमेशा उनके गाइडिंग लाइट में रहेंगे. इस पोस्ट के कैप्शन पर लिखा, ” आज ही डेडिकेशन पेज अपडेट किया है. कभी सोचा नहीं था इतनी जल्दी करना पड़ेगा.

2018 में बहन को किया था अलविदा

बता दें कि भाई से पहले सुचित्रा ने अपनी बहन और एक्ट्रेस सुजाता कुमार को भी खो दिया था. उनका निधन साल 2018 में कैंसर से जंग लड़ते हुए हो गया था. सुजाता को फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी की बड़ी बहन के रोल में देखा गया था. वहीं, अब भाई के जाने के बाद वह पूरी तरह से टूट गई हैं.

यह भी पढ़ें- 60 की उम्र में दिखा सलमान खान का गजब ट्रांसफॉर्मेशन, हैंडसम हंक के आगे फेल हुए 30 साल के जवान

First published on: Apr 09, 2026 04:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.