Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor Look: जाह्नवी कपूर ने साड़ी पहन उड़ाई नींदें, मुस्कुराहट पर हार बैठेंगे दिल

Janhvi Kapoor Look: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी-जाती हैं। एक्ट्रेस को ‘बॉस लेडी’ भी कहा जाता है। फैंस उनकी एक-एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जाह्नवी कपूर की फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है जिसे देखकर फैंस आंहे भरने लगते […]

Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor Look: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी-जाती हैं। एक्ट्रेस को ‘बॉस लेडी’ भी कहा जाता है। फैंस उनकी एक-एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जाह्नवी कपूर की फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है जिसे देखकर फैंस आंहे भरने लगते है। वहीं अब जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसपर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल है।

साड़ी में दिलकश अंदाज

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो साड़ी में नजर आ रही हैं और उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बालों को खुला रहा है। इसी के साथ उन्होंने कानों में झुमके पहने हैं और उनकी मुस्कान लोगों का दिल जीत रही हैं। हर फोटो में जाह्नवी कपूर कातिलाना अंदाज के साथ पोज दे रही हैं जिसे देखकर फैंस की धड़कने लगातार बढ़ती जा रही है।

यहाँ पढ़िए – Video: कटरीना कैफ ने भूत बनकर सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर को डराया, देखें फिर क्या हुआ

फैंस का चोरी किया दिल

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘हम तुम बस चलते चले।’ इसी के साथ इमोजी बनाए। आपको बता दें, जाह्नवी कपूर की फोटोज को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके है और इसे शेयर भी कर रहे हैं। वहीं जाह्नवी कपूर की फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही आग लगा देती हैं जिसे देखकर फैंस उनके लुक को फॉलो भी करते है और उनकी अदाओं पर अपना दिल हार बैठते हैं।

यहाँ पढ़िए – Deepika Padukone Video: कैटरीना कैफ ने चुपके से बना डाला दीपिका पादुकोण का वीडियो, वरुण-ईशान ने किए  मजेदार कमेंट्स

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) हर लुक में कमाल की लगती हैं और उनका हर लुक इंटरनेट पर ट्रेंड करता है। वहीं एक्ट्रेस ‘ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन’, दोनों पर कयामत ढाती है। जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म ‘मिली’ (Mili) में नजर आएंगी जिसका ट्रेलर जारी हो चुका है। जाह्नवी कपूर के साथ सनी कौशल अहम रोल में नजर आएंगे।हाल ही में फिल्म ‘मिली’ का गाना  ‘तुम भी राही’ रिलीज हुआ है जो कि सोशल मीडिया पर छा रहा है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर नर्स की भूमिका में नजर आएंगी और ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   

First published on: Oct 28, 2022 09:25 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.