इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी साल साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में शाहिद ने आदित्य और करीना ने गीत का रोल किया था.फिल्म 2007 की जबरदस्त हिट थी. इस मूवी का एक-एक डायलॉग, गाने लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं. इस रोमांटिक मूवी ने आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है. हालांकि लंबे वक्त भी इस मूवी के सीक्वल की डिमांड आती ही रहती है. वहीं, अब इम्तियाज ने इन डिमांड को लेकर जब वी मेट के सीक्वल को लेकर बात की है.
जब वी मेट के सीक्वल में नजर आ सकते हैं ये एक्टर्स
दरअसल, हाल ही में मीडिया से बात करते हुए जब इम्तियाज अली से जब वी मेट के आज के वर्जन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ” इस उम्र में मुझे लगता है कि शरवरी वाघ और वेदांग रैना हो सकते हैं, क्योंकि वो बहुत छोटे हैं और उनमें वो स्ट्रीक है कि वो वही वाला किरदार निभा सकते हैं.” इम्तियाज के इस जवाब से कहीं न कही इस बात का हिंट मिल गया है कि जब वी मेट का सीक्वल आने वाला है. जिसमें वेदांग रैना आदित्य का और शरवरी वाघ गीत का रोल निभा सकती हैं.
जल्द इस फिल्म पर काम करेंगे इम्तियाज
जब वी मेट के बीच इम्तियाज अली ने अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है. जिसका टाइटल ऐसे तो अभी डिसाइड नहीं हुआ है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ लीड रोल में होंगे और इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ भी नजर आएंगी. बता दें कि दिलजीत दोसांझ इससे पहले इम्तियाज के साथ मूवी अमर सिंह चमकीला में काम कर चुके हैं.
फिल्म ने दुनिया भर में किया इतना कलेक्शन
जब वी मेट को लेकर बात करें तो 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 15 करोड़ था. फिल्म की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई थी कि मूवी ने दुनिया भर में 48.61 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म को IMDB पर 7.9 की रेटिंग मिली है.
यह बी पढ़ें- ईरान लीडर खामेनेई की मौत पर नाचती-झूमती नजर आई एक्ट्रेस, शेयर किया जश्न का वीडियो