Friday, 27 February, 2026

---विज्ञापन---

इस साल भी रिलीज नहीं होगी Hera Pheri 3, डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया कम्फर्म; खुलकर बताई परेशानी

Priyadarshan on Hera Pheri 3 Released: फिल्म 'हेरा फेरी 3' के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया कि इस साल भी फिल्म 'हेरा फेरी 3' रिलीज नहीं होगी.

Priyadarshan on Hera Pheri 3 Released: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. पिछले कई सालों से फैंस ‘हेरा फेरी 3’ का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन उनका ये इंतजार अभी और लंबा होने वाला है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस साल भी ‘हेरा फेरी 3’ के रिलीज होने की कोई संभावना नहीं है. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुद ये बात कही है. चलिए जानते है कि आखिर उन्होंने क्या कहा है.

इस साल भी रिलीज नहीं होगी ‘हेरा फेरी 3’

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग का काम इस साल शुरू नहीं होगा. ऐसा इसलिए है क्योंकि फिल्म के राइट्स को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है. प्रियदर्शन ने बताया कि ‘हेरा फेरी 3’ के काम में हो रही देरी का कारण फिल्म के राइट्स हैं. उन्होंने बताया कि इससे फिल्म के राइट्स को लेकर कई विवाद पैदा हुए हैं.

---विज्ञापन---

डायरेक्टर ने खुलकर बताई परेशानी

प्रियदर्शन ने कहा कि कुछ लोग फिल्म के राइट्स पर दावा कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसके म्यूजिक पर अपना अधिकार जता रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि भूषण कुमार ने पब्लिकली फिल्म के म्यूजिक राइट्स को अपना बताया है. प्रोजेक्ट को अगले फेज में ले जाने से पहले इन सभी विवादों का समाधान बहुत जरूरी है.

‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज का इंतजार

इस साथ ही प्रियदर्शन ने इस साल फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए साफ जवाब दिया और कहा, ‘इस साल फिल्म की शूटिंग बिल्कुल भी मुमकिन नहीं है.’ फैंस को अपने पसंदीदा तीनों एक्टर्स की तिकड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. इस खबर ने सोशल मीडिया पर फैंस को काफी निराश कर दिया है, जो बड़ी ही बेसब्री से ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज का इंतजार कर रहे थे.

First published on: Feb 27, 2026 09:16 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.