---विज्ञापन---

Force 3 में John Abraham के साथ हुई इन दो एक्टर्स की एंट्री, डायरेक्टर संग वायरल हो रही फोटो

जॉन अब्राहम फिल्म फोर्स का तीसरा पार्ट यानी कि फोर्स 3 लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ दो जाने माने कलाकार नजर आएंगे. जिसकी तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

Force 3
Force 3

Force 3: बॉलीवुड की कई बड़ी और हिट फिल्मों के अब सीक्वल आ रहे हैं. अक्षय कुमार अपनी हिट फिल्म हेरा फेरी का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं. वहीं, इमरान हाशमी अपनी मूवी आवारापन का सीक्वल लेकर आ रहे हैं. इस लिस्ट में अब जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल हो गया है, जो कि फोर्स का तीसरा पार्ट लाने वाले हैं. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी खुद उस एक्टर ने दी है, जो अब इस हिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने बन गया है. इतना ही नहीं इस मूवी में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है.

हर्षवर्धन की हुई फोर्स 3 में एंट्री

दरअसल, हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह फोर्स 3 में ऑफिशियल तौर पर शामिल हो गए हैं. वीडियो में एक्टर फोर्स 3 के सेट पर हैं, जहां पर वह पूरी कास्ट के साथ हैं और फिल्म की शूटिंग के पहले दिन आरती की थाली लेकर पूजा करते हुए दिख रहे हैं. वहीं, वीडियो में एक्टर के पीछे तान्या मानिकतला भी नजर आ रही हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “फोर्स 3 हमारे साथ हो, पहला शेड्यूल गुजरात में.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें वो फिल्म के सेट पर नजर आ रहे हैं. फोटो में जॉन अब्राहम, डायरेक्टर भाव धूलिया भी दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस तान्या मानिकतला भी वायरल फोटो में दिखाई दे रही हैं.

2027 में आएगी फोर्स 3

बता दें कि फोर्स का पहला पार्ट साल 2011 में आया था. वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2016 में रिलीज हुआ था और तीसरा पार्ट साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा. इस बार फोर्स 3 को खुद जॉन अब्राहम प्रोड्यूस कर रहे हैं. हालांकि फोर्स 3 की अभी ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. काम को लेकर बात करें तो हर्षवर्धन फोर्स 3 के अलावा ‘सिला’ फिल्म में भी दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Trailer Release: ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर ने हिला डाला इंटरनेट, रणवीर का खतरनाक एक्शन देख कांप उठेंगे दुश्मन

First published on: Mar 07, 2026 04:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.