---विज्ञापन---

Entertainment News Live: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस की रिलीज डेट चेंज

Entertainment News in Hindi Live: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम का आज जन्मदिन है. बता दें कि दोनों एक्टर आज फैंस के दिलों पर राज करते हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत तक की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ...

---विज्ञापन---

Entertainment News in Hindi LIVE
Entertainment News in Hindi LIVE

Entertainment News Live Update in Hindi: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर अपने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. इस फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर किसी की एक भी न चली. मात्र 12 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 634 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं अब इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई के बीच दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी और अगस्त्य नन्दा की पहली फिल्म इक्कीस पोस्टपोन कर दी गई है. पहले ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी. वहीं अब रिलीज से ठीक पहले मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी है. चलिए जानते हैं कि अब ये फिल्म कब रिलीज होगी.

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम आज यानी 17 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. रितेश देशमुख ने बॉलीवुड में कई जबरदस्त और हिट फिल्में दी हैं. फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर करीब 22 साल से ज्यादा का है. रितेश ने हाउसफुल 2,3 और 4 में जबरदस्त एक्टिंग से लोगों को खूब हंसाया है. वहीं उनकी ग्रैंड मस्ती, टोटल धमाल जैसी कई मूवीज बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं. वहीं जॉन अब्राहम आज अपना 53वां बर्थडे मना रहे हैं. उन्होंने मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने 2003 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया और आज वो कई बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं.

---विज्ञापन---

वहीं, रणवीर सिंह की धुरंधर मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जबरदस्त तरीके से बढ़ता जा रहा है. फिल्म की कमाई 12वें दिन भी कम नहीं हुई है. बता दें कि फिल्म ने बारहवें दिन भी 30 करोड़ रूपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. वहीं ये फिल्म अब तक भारत में 400 करोड़ रूपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है.

21:48 (IST) 17 Dec 2025
Entertainment News: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार 3’ समेत ये फिल्में होंगी रिलीज

फ्राइडे 19 दिसंबर को थिएटर्स में बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड तक की शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं...पूरी लिस्ट देखें

21:39 (IST) 17 Dec 2025
Entertainment News Live: Shilpa Shetty के रेस्टोरेंट पर IT का छापा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पिछले कई दिनों से 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के केस को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं हाल ही में उनके दादर वाले बास्टियन रेस्टोरेंट में इनकम टैक्स विभाग की रेड पड़ी है...पढे़ं पूरी खबर

21:02 (IST) 17 Dec 2025
Entertainment News Live: बाप जैसे डायरेक्टर ने करना चाहा एक्ट्रेस को किस

हाल ही में बिग बॉस 19 में दिखीं एक्ट्रेस मालती चाहर ने कास्टिंग काउच से जुड़ा गंभीर खुलासा किया है. मालती ने बताया, एक डायरेक्टर ने उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की थी...पूरी खबर पढ़ें

20:35 (IST) 17 Dec 2025
Entertainment News Live: प्रीति जिंटा ने किया धुरंधर का रिव्यू

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है. इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का रिएक्शन सामने आया है... पूरी खबर जढ़ें

18:01 (IST) 17 Dec 2025
Entertainment News Live: धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' की रिलीज डेट बदली

‘इक्कीस‘ पहले से 25 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तय थी. हालांकि, फिल्म की रिलीज के लगभग एक हफ्ते पहले मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी है. अब ये फिल्म नए साल के मौके पर आएगी. मेकर्स ने ‘इक्कीस‘ को 1 जनवरी 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है.

https://www.instagram.com/reel/DSXMlkKjIn7/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

16:06 (IST) 17 Dec 2025
Entertainment News Live: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4' का प्रोमो आया सामने

https://www.instagram.com/reel/DSXAZmugHMa/?utm_source=ig_web_copy_link

12:13 (IST) 17 Dec 2025
Entertainment News Live: कौन है पायल गेमिंग? प्राइवेट वीडियो रियल या फेक!

Payal Gaming Private viral video: बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से बवाल मच गया है. दरअसल यह एक प्राइवेट वीडियो है और इसे पायल गेमिंग का बताया जा रहा है. कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस बात को लेकर बहस छिड़ी हुई है कि ये वीडियो रियल है या फिर डीप फेक? कुछ यूजर्स दावे कर रहे हैं कि ये वीडियो रियल और पायल गेमिंग का ही है. हालांकि कई यूजर्स का कहना है कि वीडियो डीप फेक है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में वीडियो के साथ किसी को नाम जोड़ने से बचें.

10:05 (IST) 17 Dec 2025
Entertainment News Live: ऑस्कर 2026 के लिए भारतीय फिल्म 'होमबाउंड' हुई शॉर्टलिस्ट

ऑस्कर 2026 के लिए भारतीय फिल्म 'होमबाउंड' को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इस फिल्म के डायरेक्टर नीरज घायवान हैं और फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ही ईशान खट्टर और विशाल जेठवा लीड रोल में हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. जहां भारतीय फिल्म शॉर्टलिस्ट होने के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और इमोशनल हो गए.

https://www.instagram.com/p/DSVj8GwE4u1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

09:40 (IST) 17 Dec 2025
Entertainment News Live: 53 साल के हुए बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम आज अपना 53वां बर्थडे मना रहे हैं. उन्होंने मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने 2003 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया और आज वो कई बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं.

https://www.instagram.com/p/DRM2KX-jOm3/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:25 (IST) 17 Dec 2025
Entertainment News Live: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख का आज जन्मदिन

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख आज यानी 17 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. रितेश देशमुख ने बॉलीवुड में कई जबरदस्त और हिट फिल्में दी हैं. फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर करीब 22 साल से ज्यादा का है. रितेश ने हाउसफुल 2,3 और 4 में जबरदस्त एक्टिंग से लोगों को खूब हंसाया है. वहीं उनकी ग्रैंड मस्ती, टोटल धमाल जैसी कई मूवीज बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DSHIg2OE8Ei/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

07:29 (IST) 17 Dec 2025
Entertainment News Live: धुंरधर ने 400 करोड़ क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री

Dhurandhar Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है. बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन फिल्म को लेकर अभी भी ऑडियंस के अंदर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन भारत में 30 करोड़ रूपये की कमाई की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इस फिल्म ने 12 दिनों में कुल 411.25 करोड़ रूपये की कमाई की है. यहां पढ़े पूरी खबर...

First published on: Dec 17, 2025 07:08 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola