---विज्ञापन---

‘मुझे घर जाना…’, ईरान हमले के बीच गल्फ में फंसी इमरान हासमी की हीरोइन, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Bollywood Actress Appeals to PM Modi: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच हो रहे मिसाइल हमले के बीच बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दुबई में फंस गई है. एक्ट्रेस ने भारत वापस आने के लिए पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है.

Bollywood Actress Appeals to PM Modi: इस समय पुरी दुनिया का ध्यान सिर्फ इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच हो रहे मिसाइल हमले की तरफ है. इजराइल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान में मिसाइल हमला किया. इन हमलों के बीच दुबई में एयर सर्विस सस्पेंड कर दी गई है. इसकी वजह से दुबई गई बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान वहीं फंस गई हैं. अपनी परेशानी बताते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भारत सरकार से सुरक्षित भारत लौटने के लिए मदद की गुहार लगाई है. चलिए जानते हैं सोनल चौहान ने अपनी इस पोस्ट में क्या कुछ लिखा है.

सोनल चौहान ने लगाई पीएम मोदी से गुहार

दुबई में फंसी सोनल चौहान ने सुरक्षित भारत लौटने में मदद की गुहार लगाते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैं इस समय संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं. यहां से सभी फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं और भारत वापस लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं दिख रहा है.’

---विज्ञापन---

‘मुझे घर जाना…’

सोनल चौहान ने आगे लिखा, ‘मैं अपनी भारत सरकार से मार्गदर्शन और सहायता चाहती हूं ताकि मैं सुरक्षित अपने घर लौट सकूं. सरकार से किसी भी प्रकार की सहायता और सुरक्षित वापसी के लिए मार्गदर्शन के लिए मैं अत्यंत आभारी रहूंगी.’ इसके साथ एक्ट्रेस MEA India और दुबई की इंडियन एम्बसी को भी टैग किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की पोस्ट इस समय खूब वायरल हो रही है.

दुबई में पीवी सिंधु भी फंसी

सोनल चौहान के अलावा, स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी इस समय दुबई में फंसी हुई हैं. वहीं, कतर की राजधानी दोहा में भारतीय बास्केटबॉल टीम ऑपरेशनल कंस्ट्रेंट की वजह से आगे बढ़ने में असमर्थ है. रॉयटर्स के अनुसार, ईरान पर हमले के बाद ईरान, इराक, कुवैत, इजराइल और बहरीन के एविएशन सेक्टर में सन्नाटा पसरा हुआ है.

First published on: Mar 01, 2026 09:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.