Friday, 13 February, 2026

---विज्ञापन---

‘Dhurandhar’ में हमजा ने ही मारा था रहमान डकैत का बड़ा बेटा? सोशल मीडिया पर खुल गई पोल!

Dhurandhar Detailing: 'धुरंधर' के ओटीटी रिलीज ने फिल्म को लेकर एक नया नजरिया पेश किया है. हमजा के किरदार पर उठ रहे सवाल और सोशल मीडिया पर चल रही 'फैन थ्योरीज' ने फिल्म के सीक्वल के लिए जबरदस्त माहौल बना दिया है. अगर आप भी इस मर्डर मिस्ट्री की बारीकियों को समझना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर फिल्म का वो खास सीन दोबारा जरूर देखें.

Dhurandhar Movie Viral Theory: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘धुरंधर’ के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. थिएटर में फिल्म देखते वक्त जो बारीकियां दर्शकों की नजरों से चूक गई थीं, अब घर बैठे ‘पॉज’ और ‘रिप्ले’ करके लोग उन्हें पकड़ रहे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा रहमान डकैत के बेटे नईम की हत्या को लेकर हो रही है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के एक सीन को लेकर दर्शकों के बीच दो गुट बन गए हैं. कई यूजर्स का दावा है कि रहमान डकैत के गिरोह में अपनी जगह पक्की करने के लिए हमजा ने ही मास्टर ट्रिक चली थी और नईम को मौत के घाट उतारा था. थिएटर में दर्शकों को लगा था कि यह गैंगवार का नतीजा है, लेकिन ओटीटी पर दोबारा देखने के बाद थ्योरी बदल रही है.

दर्शकों की हैरान कर देने वाली प्रतिक्रियाएं

X पर एक यूजर ने लिखा, “अजीब है कि लोगों को अब अहसास हो रहा है कि हमजा ने नईम को मारा था, मुझे तो थिएटर में ही पता चल गया था.” इस पर कई लोग हैरान हैं. एक महिला यूजर ने कमेंट किया, “ओह माय गॉड, क्या उसने मारा था? मैं यह नोटिस क्यों नहीं कर पाई!” वहीं कुछ लोग अब भी इसे महज एक इत्तेफाक मान रहे हैं और हमजा को बेकसूर बता रहे हैं.

फ्लैशबैक और वो खून से सनी शर्ट

बहस के बीच कुछ यूजर्स ने तर्क दिया है कि आखिरी फ्लैशबैक सीन में हमजा और उसके साथी नईम के खून में अपनी शर्ट भिगोते नजर आते हैं. कुछ का मानना है कि उसने सिर्फ मौके का फायदा उठाकर खुद को वफादार साबित किया, जबकि बड़े तबके को यकीन है कि हमजा ने ही नईम पर गोली चलाई थी ताकि वह रहमान डकैत का विश्वास जीत सके.

लुल्ली डकैत ने छोड़ा बड़ा हिंट

फिल्म में ‘लुल्ली डकैत’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता नसीम मुगल ने भी एक इंटरव्यू में इस रहस्य पर से पूरी तरह पर्दा नहीं उठाया. जब उनसे पूछा गया कि नईम को किसने मारा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “यह राज ‘धुरंधर 2’ में खुलेगा.” उनके इस बयान ने सस्पेंस को और गहरा कर दिया है.

कब रिलीज होगा अगला पार्ट?

सस्पेंस और थ्रिलर के शौकीनों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. फिल्म के मेकर्स ने एलान किया है कि ‘धुरंधर 2’ आगामी 19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रही है. उम्मीद है कि इस भाग में हमजा के असली चेहरे और नईम की हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा हो जाएगा.

First published on: Feb 13, 2026 08:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.