Pankistani Media Reaction Viral On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद जहां भारत में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में इसे लेकर अलग ही तरह की चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी एंकर फिल्म को लेकर हैरान करने वाले दावे करती नजर आ रही है.
पाकिस्तानी एंकर का बड़ा दावा
वायरल वीडियो में एंकर ये कहती दिख रही है, कि फिल्म की पूरी शूटिंग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगरानी में हुई है. इतना ही नहीं, एंकर का दावा है, कि फिल्म के हर डायलॉग को पहले मोदी को भेजा गया, और उन्होंने ही अपने हिसाब से उन्हें तैयार किया.
ये बयान सामने आते ही, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स इस दावे को मजाकिया बता रहे हैं, तो कुछ इसे ओवररिएक्शन मान रहे हैं, और बोल रहे हैं, कि पाकिस्तान बौखलाहट में कुछ भी बोल रहा है.
फिल्म के सीन्स ने बढ़ाई चर्चा
दरअसल, फिल्म में कुछ ऐसे सीन हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी को स्पीच देते दिखाया गया है. एक सीन में नोटबंदी जैसे फैसले का जिक्र है, तो वहीं एक अन्य सीन में शपथ ग्रहण का दृश्य भी दिखाया गया है. इन सीन्स की वजह से ही फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.
ऐसे आदित्य धर ने पिरोया कहानी में एक-एक किरदार
फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने कहानी को देशभक्ति और पॉलिटिकल बैकग्राउंड के साथ जोड़कर जबरदस्त तरीके से पेश किया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है, कि थिएटरों में भीड़ ऐसी लगी मानों वीकेंड चल रहा हो.
सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर मीम्स की भरमार हो गई है. कई लोग दावा कर रहे हैं, कि फिल्म ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है, इसलिए वहां की मीडिया इस तरह के बयान दे रही है. हालांकि, अब तक इस वीडियो की सच्चाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा
Ranveer Singh, R. Madhavan, Sanjay Dutt और Arjun Rampal जैसे सितारों से सजी ये फिल्म रिलीज के साथ ही 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है. फिलहाल, फिल्म की कहानी और विवाद दोनों ही इसे लगातार चर्चा में बनाए हुए हैं.