---विज्ञापन---

‘पाकिस्तानी चाटुकार…’ Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बोलने पर Dhruv Rathee को मिला मुंहतोड़ जवाब, फैंस ने यूट्यूबर को कहा- ‘पेड ट्रोलर…’

Dhruv Rathee on Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट पॉपुलर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने प्रोपेगैंडा बताया, जिसका उन्हें मुंह तोड़ जवाब मिला है.

Dhruv Rathee on Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन भी पूरा कर लिया है, जहां फिल्म ने पहले ही दिन 145.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है. पहले दिन फिल्म के सारे शो हाउसफुल रहे, जिसका असर ये हुआ कि महज 24 घंटे में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के पार की कमाई कर ली. जहां पूरा सोशल मीडिया ‘धुरंधर 2’ की तारीफो से भरा हुआ है, वहीं, इस बीच फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को प्रोपेगैंडा बताया. अब फैंस ने उन्हें उनके इस कमेंट का मुंहतोड़ जवाब दिया है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

ध्रुव राठी का ‘धुरंधर 2’ पर वार

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की रिलीज के बाद एक अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने ‘धुरंधर’ की तरह ही उसकी सीक्वल फिल्म ‘धुरंधर 2’ को काफी आलोचना की है. उन्होंने अपनी इस पोस्ट में आदित्य धर को BJP का प्रोपेगैंडिस्ट बताया और ये भी कहा कि फिल्म का दूसरा पार्ट अच्छा नहीं बनाया है. हालांकि, उनकी इस पोस्ट फैंस का रिएक्शन एग्रेसिव रहा. फैंस ने दिल खोलकर आदित्य धर और उनकी फिल्म का सपोर्ट किया.

---विज्ञापन---

ध्रुव राठी ने क्या कहा?

ध्रुव राठी ने लिखा, अपनी X पोस्ट में लिखा, ‘मैंने 3 महीने पहले आदित्य धर को BJP का प्रोपेगैंडिस्ट कहा था. अब सब देखेंगे. पिछली फिल्म में एक हल्का सा ही मैसेज था, लेकिन इस बार ओवरकॉन्फिडेंस में वह इतना खुलकर बोल गया. याद है मैंने कहा था, अच्छा बनाया हुआ प्रोपेगैंडा ज्यादा खतरनाक होता है? अब तो अच्छा बनाया हुआ भी नहीं रहा. Lol.’

ध्रुव राठी को मिला मुंह तोड़ जवाब

ध्रुव राठी के यह पोस्ट अपलोड करते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने ध्रुव राठी के पोस्ट और विचार की निंदा की और काफी खरीखोटी सुना दी. जहां एक यूजर ने लिखा, ‘ध्रुव राठी ने पीके और पद्मावत जैसी फिल्मों का सपोर्ट सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि दोनों में हिंदू भावनाओं का अपमान करने वाले सीन थे. वहीं, द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी प्रोपेगैंडा फिल्में थीं, क्योंकि वे उनके एजेंडे के खिलाफ नहीं थीं. इन दोनों फिल्मों को जबरदस्त सराहना मिली, इसलिए किसी को उनके सोच परवाह नहीं है. यह पैसे लेकर प्रोपेगैंडा फैलाने वाला कांग्रेसी ट्रोल और पाकिस्तानी चाटुकार है.’

First published on: Mar 20, 2026 10:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.